फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   police alert due to farmer protest

किसानों के रेल रोको आंदोलन को लेकर पुलिस रही सतर्क

Thu, 18 Feb 2021 11:53 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
police alert due to farmer protest
किसानों द्वारा रेल रोको अभियान के तहत जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

नये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के तहत रेल रोकने की घोषणा को देखते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस सुबह से ही सतर्क रही। पुलिस ने क्षेत्र के गुजरने वाले रास्तों पर कड़ी नजर रखी। इसके साथ ही क्षेत्र के एक मात्र रेलवे स्टेशन पर काफी पुलिस बल किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहा।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश एवं एसआई विपिन यादव, एसआई रामनरेश सिंह एवं एसआई रामदास पचौरी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। वैसे क्षेत्र के किसान अपने कामों में ही लगे रहे। पुलिस-प्रशासन भी आंदोलन को देखते हुए चौकन्ना रहा। क्षेत्र में कही भी किसी प्रकार की कोई गतिविधि नहीं होते देख पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed