फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Police abuse occurred between the keeper and the Home Guard-volleys

थाने में दरोगा व होमगार्ड के बीच हुई गाली-गलौज

Tue, 16 Jul 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police abuse occurred between the keeper and the Home Guard-volleys
थाने में दरोगा, होमगार्ड के बीच हुई गाली-गलौज
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट में एक मामले को लेकर भिड़े दरोगा व होमगार्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट में दरोगा व होमगार्ड के पीसी के बीच गाली-गलौज हो गई। यहां पर दोनों के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस बीच यहां आए अन्य पुलिस कर्मियों व होमगार्डों ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया।
मंगलवार की दोपहर को अलीगढ़ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी के एक जीप की स्टेयरिंग फेल होने से दो स्कूटी सवार जितेंद्र और अभिषेक निवासी बांके बिहारी मंदिर बाईपास उसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद जीप चालक और उसके दो साथी मौके से भाग गए और एक युवक को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। उसे थाने लाया गया। इस बीच वह युवक पुलिस कर्मियों व होमगार्डों को चकमा देकर थाने से रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर थाने में मौजूद दरोगा और होमगार्ड के बीच पहले तो कहासुनी हुई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि उनके बीच गाली-गलौज होने लगी। इससे पहले कि उनमें मारपीट होती मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत कराया। एसएचओ जितेंद्र सिंह दीखित ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जानकारी की जाएगी, ताकि सही बात सामने आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed