फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Pole broken due to truck collision, electricity stopped for 12 hours

Hathras News: ट्रक की टक्कर से खंभा टूटा, 12 घंटे बिजली ठप

Mon, 21 Aug 2023 11:56 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 21 Aug 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pole broken due to truck collision, electricity stopped for 12 hours
माया टाकीज के निकट क्षतिग्रस्त खंभे को सही करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : samvad
माया टॉकीज रोड पर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे ट्रक ने खंभे को टक्कर मार दी। खंभा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। इस कारण इससे जुड़े कई इलाकों की बिजली 12 घंटे ठप रही। बिना बिजली के लोगों का बुरा हाल हो गया। लाइन सही न होने से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और विद्युत लाइन को सही करने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन




आक्रोशित लोगों ने बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया। आवागमन रुकते ही उद्यमियों ने विद्युत कर्मियों को बुलाकर विद्युत लाइन को सही कराने का काम शुरु कराया। स्थानीय लोगों के गुस्से के चलते तत्काल क्रेन की सहायता से नया खंभा लगवाया गया।
विज्ञापन




खबर लिखे जाने तक विद्युत कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से बंच लाइन को सही कराने का काम किया जा रहा था। विद्युत कर्मियों का कहना था कि रात 12 बजे तक क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु की जाएगी। शहर के बागमूला चौराहा, गणेशगंज, माया टॉकीज रोड, गौशाला सहित कई इलाकों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed