{"_id":"580e490a4f1c1bba3cbc1c12","slug":"please-complete-the-work-within-a-specified-period-of-voter-lists","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय अवधि में वोटर लिस्ट का काम कराएं पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय अवधि में वोटर लिस्ट का काम कराएं पूरा
अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण अभियान
मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का विशेष अभियान खत्म होने के बाद अब अधिकारियों ने उसका लेखा-जोखा लेना शुरू कर दिया है। एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने तहसील सदर में सोमवार को सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर बीएलओ के काम का जायजा लिया।
उन्होंने कुछ बीएलओ का काम खराब मिलने पर सुधार लाने के लिए सख्त चेतावनी दी। यह भी कहा कि 31 अक्तूबर तक वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का काम शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही हर्गिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि बूथ लेवल पर चलाए गए विशेष अभियान में कमियां मिलने पर छह बीएलओ के खिलाफ पहले ही कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को लिखा जा चुका है। एसडीएम ने कहा कि 31 अक्तूबर तक सभी बीएलओ और सुपरवाइजर्स को आपस में कार्डिनेट करके प्रभावी तरीके से काम करना है।
विज्ञापन
जिन बीएलओ का काम खराब पाया जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सिकंदराराऊ में महिलाओं के लिये मतदाता जागरुकता अभियान के तहत एक विशाल शिविर का आयोजन मंगलवार को नगर के सीपीएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में किया जा रहा है।
एसडीएम केहरी सिंह, तहसीलदार राजीव राज एवं कृष्ण कुमार राघव के अनुसार इस कैंप में हसायन से लेकर नगर देहात तथा पूरे क्षेत्र की 18 वर्ष तक की नई मतदाता मातृ शक्ति अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कर सकती हैं।
यह अभियान महिला मतदान में ज्यादा हिस्सेदारी को लेकर चलाया गया है।