{"_id":"5dacaae48ebc3e016e0299b4","slug":"players-of-aligarh-and-mathura-dominated-in-karate-competition-hathras-news-ali2167886180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे प्रतियोगिता में अलीगढ़ व मथुरा के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे प्रतियोगिता में अलीगढ़ व मथुरा के खिलाडिय़ों का रहा दबदबा
विज्ञापन
कराटे प्रतियोगिता में अलीगढ़, मथुरा के खिलाड़ियों का दबदबा
बागला डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता का हुआ समापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सेठ फूलचंद बागला (पी.जी.) कालेज, हाथरस के हॉल में आयोजित अंतर महाविद्यालयी कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरूष वर्ग कराटे प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दूसरे दिन इस प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस मौके पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इन खिलाड़ियों का कराटे में दबदबा
कराटे में राधा वल्लभ आरजे महाविद्यालय, रायपुर, अलीगढ़ ने प्रथम, वीरेन्द्र सिंह मथुरा ने दूसरा व मोहित कुमार,मथुरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 किलो वर्ग में गुलशन शर्मा, मथुरा ने प्रथम व भरत कुमार, एके कालेज, शिकोहाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 55 किलो वर्ग में राजा कुमार, आगरा कालेज ने प्रथम स्थान जबकि मोहित कुमार, मथुरा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
इस क्रम में 60 किलो वर्ग में कुलदीप सिंह ने प्रथम स्थान और राधाबल्लभ अलीगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 67 किलो वर्ग में प्रेमपाल सिंह, मथुरा पहले जबकि आगरा के रवि कुमार दूसरे स्थान पर रहे। 75 किलो वर्ग में अजय सिंह, मथुरा को पहला तथा मुकेश ठाकुर,एसएमएस कालेज को दूसरा स्थान मिला। 84 किलो वर्ग में सौरभ कुमार, ऊषा एजूकेशन इंस्टीट्यूट फरह ने प्रथम और आसिफ कुरैशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सचिव डॉ. सत्यदेव पचौरी ने अवगत कराया कि दोनो दिनों के विजयी प्रतिभागियों की योग्यता की जांच कर उनका अंतर विश्वविद्यालयीय टीम में चयन किया जाएगा। प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थी खेल के माध्यम से अपना स्वयं का एवं महाविद्यालय का नाम समाज में रोशन कर सकते हैं।
निर्णायक मंडल में पुष्पेंद्र यादव, मिर्जा वसीम वेग, जफर खान, कल्पना शर्मा, जयवीर सोलंकी, रूप सिंह, संदीप कुमार, विपुल, अमित शर्मा रहे। इस मौके पर डॉ. प्रवीण कुमार जादौन, डॉ. अजय कुमार सिंह, महाविद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर रावल, डॉ. राकेश टंडन, डॉ. महेश चंद्र, डॉ. सुशील यादव, यतीश कुमार नगाइच, निकेश शर्मा, बृजेश गौतम, अमित शर्मा, राजकिशोर, हरी शंकर शर्मा, बृजकिशोर मुन्नालाल थे।