{"_id":"699f5f7fef37aa8e5a030522","slug":"plastic-body-coolers-become-the-choice-of-customers-hathras-news-c-56-1-hts1003-145084-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: प्लास्टिक बॉडी के कूलर बने ग्राहकों की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: प्लास्टिक बॉडी के कूलर बने ग्राहकों की पसंद
Thu, 26 Feb 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में तैयार होते प्लास्टिक बॉडी के कूलर। संवाद
- फोटो : samvad
मौसम में गर्माहट बढ़ते ही शहर में कूलर का बाजार गर्माने लगा है। इस बार खास बात यह है कि हाथरस में ही प्लास्टिक के कूलर तैयार किए जा रहे हैं। पहले जहां बाजार में ज्यादातर लोहे के कूलर बिकते थे, वहीं अब प्लास्टिक बॉडी वाले कूलरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए स्थानीय कारोबारियों ने खुद ही कूलर तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।
शहर के विभिन्न मोहल्लों में छोटे-छोटे वर्कशॉप संचालित हो रहे हैं, जहां दिल्ली से प्लास्टिक की बॉडी, पंखे, मोटर और हनीपैड मंगाकर कूलर असेंबल किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर तैयार होने से लागत कम पड़ रही है और ग्राहकों को अपेक्षाकृत सस्ते दाम में कूलर उपलब्ध हो रहे हैं।
कारोबारियों का कहना है कि प्लास्टिक के कूलर हल्के होते हैं, जंग नहीं लगती और रखरखाव भी आसान है। यही कारण है कि उपभोक्ता अब लोहे के कूलर की तुलना में इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कारोबारी दिलीप अग्रवाल ने बताया कि पहले हम बाहर से तैयार कूलर मंगाकर बेचते थे, लेकिन अब खुद तैयार कर रहे हैं। इससे मुनाफा भी बढ़ा है और ग्राहकों की मांग के अनुसार मॉडल तैयार कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
कारोबारी दीपक कुमार ने बताया कि प्लास्टिक कूलर की मांग पिछले दो-तीन साल में काफी बढ़ी है। दिल्ली से पार्ट्स मंगाकर यहां असेंबल करने में लागत कम आती है। छोटे कूलर चार से छह हजार रुपये तक में तैयार हो जाते हैं।