फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   PIL sought a response from the ASI - DM

जनहित याचिका पर एएसआई-डीएम से मांगा जवाब

Sat, 20 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। संरक्षित स्मारक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज और किला राजा दयाराम क्षेत्र के संरक्षण में प्रशासन की ढिलाई पर उच्च न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग और डीएम हाथरस से पूछा है कि उन्होंने इन स्मारकों के संरक्षण और रखरखाव के लिए अब तक क्या किया है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि संरक्षित स्मारकों की हिफाजत के लिए काम कर रही संस्था सामाजिक धरोहर कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट ने इस संबंध में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका पेश की थी। इसमें कहा गया था कि ऐतिहासिक मंदिर और किला क्षेत्र में कानून का उल्लंघन करके राजनीतिक संरक्षण और प्रशासनिक उदासीनता से नित नए अतिक्रमण हे रहे रहे हैं। प्रशासनिक और पुरातत्व विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर टालमटोल करके अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। याचिका की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूण और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के समक्ष हुई। याचियों के अधिवक्ता बीवी राय और संजय कुमार दुबे ने पीठ के सामने इस मामले में सारे तथ्य पेश किए। 

न्याय पीठ ने शासन के स्थायी अधिवक्ता को निर्देश दिया कि वह पुरातत्व विभाग और डीएम हाथरस दोनों से अलग-अलग विस्तार से जानकारी प्राप्त करके बताएं कि उन्होंने संरक्षित स्मारक के संरक्षण और रखरखाव के लिए क्या काम किए हैं। इस मामले में 26 फरवरी को न्यायालय दोबारा सुनवाई की तारीख तय की है। जनता की ओर से बंगाली प्रसाद शर्मा, सतीशचंद्र उपाध्याय, डॉ. कैलाशबिहारी गौड़, बनी सिंह राना, डॉ.बीपी वशिष्ठ, रामगोपाल दीक्षित आदि ने याचिका दाखिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed