{"_id":"640f3d8327e5b31b290683d5","slug":"phool-dol-mela-ends-mathura-sakshi-first-in-jikdi-bhajan-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फूल डोल मेला का हुआ समापन, जिकड़ी भजन में मथुरा की साक्षी रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फूल डोल मेला का हुआ समापन, जिकड़ी भजन में मथुरा की साक्षी रहीं अव्वल
Mon, 13 Mar 2023 08:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Mar 2023 08:43 PM IST
सार
फूलडोल मेले में जिकड़ी भजन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार साक्षी ठेनुआं मथुरा, राधा यादव अलवर, चंद्रवीर कोड़ाराम, राम अवतार रूपवास राजस्थान, रणवीर नगला भाग, कान्हा नगला राधे मथुरा को दिया गया।
विज्ञापन
सादाबाद फूलडोल मेले व जिकड़ी भजन समापन पर प्रधानों का स्वागत करते मई प्रधान रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जनपद में सादाबाद के गांव मई में चल रहे फूलडोल मेले का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान जिकड़ी भजन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इसमें प्रथम पुरस्कार साक्षी ठेनुआं मथुरा, राधा यादव अलवर, चंद्रवीर कोड़ाराम, राम अवतार रूपवास राजस्थान, रणवीर नगला भाग, कान्हा नगला राधे मथुरा को दिया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा राजबहादुर लादूखेड़ा, कन्हैया कुमारी कुंतल सौंख मथुरा, धर्मेंद्र फौजी फतेहपुर सीकरी, आशा मडावली आगरा, विजयपाल भरतदास मंडावर राजस्थान को द्वितीय पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
प्रथम पुरस्कार विजेताओं को इनाम में 4100 रुपये और द्वितीय पुरस्कार विजेताओं को 3100 रुपये दिए गए। मेला समापन के दौरान अध्यक्ष प्रधान चौधरी रनवीर सिंह, संचालक राजेंद्र प्रसाद, मार्ग दर्शक महेंद्र सिंह आचार्य, कमेटी के अन्य सदस्य जमुना प्रसाद, नरेंद्र कुमार, पूरन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन