फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   PFMS held the wheel of development in gram panchayats

पीएफएमएस ने ग्राम पंचायतों में थामा विकास का पहिया

Mon, 14 Oct 2019 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
PFMS held the wheel of development in gram panchayats
ऑनलाइन भुगतान के चक्कर में ग्राम पंचायतों में थमा विकास का पहिया
विज्ञापन

तकनीकी समस्या से 40 ग्राम पंचायतों में अटका ऑनलाइन भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस। शासन स्तर से पीएफएमएस के जरिए ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया ने फिलहाल जिले में विकास के पहिया की रफ्तार को थाम दिया है। जिले की 40 ग्राम पंचायतों में तो पीएफएमएस के जरिए भुगतान ही नहीं हो पा रहा है। अन्य ग्राम पंचायतों में भी भुगतान गति धीमी है। इस कारण ठेकेदार और ग्राम प्रधान विकास कार्य कराने में असमर्थता जाहिर कर रहे हैं।
शासन स्तर से पिछले महीने ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किए जाने को लेकर सॉफ्टवेयर तैयार किया गया। पीएफएमएस के जरिए ऑनलाइन भुगतान प्रकिया अपनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी किए गए। इस क्रम में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों के डिजिटल हस्ताक्षर तैयार कराए गए और आईडी तैयार कराई गई। इस दौर में भुगतान की प्रक्रिया पर पूरी तरह से ब्रेक लगा रहा है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के शुरू होते ही कई ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन भुगतान में तकनीकी समस्याएं शुरू हो गई हैं। इस कारण भुगतान नहीं हो सके। वर्तमान में ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में पीएफएमएस सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या से भुगतान नहीं हो पा रहा है। करीब 40 ग्राम पंचायतों में भुगतान की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। अब ग्राम प्रधानों और ठेकेदारों ने निर्माण सहित अन्य कार्यों को करने में असमर्थता जतानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed