{"_id":"63e7b2021b2ed763c10572a2","slug":"petrol-pump-salesman-assaulted-case-filed-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
Sat, 11 Feb 2023 08:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Feb 2023 08:49 PM IST
सार
मुरसान क्षेत्र के गांव गदाई में पेट्रोल पंप पर काम कर रहे सेल्समैन के साथ दो युवकों ने मारपीट की। मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली में शिकायत करने आये विजय कुमार, सेल्समैन सत्येंद्र व अजब सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव गदाई में स्थित एक पेट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ दो युवकों ने मारपीट कर दी। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सत्येंद्र कुमार पुत्र अजब सिंह निवासी नगला मंसा थाना चंदपा ने बताया कि वह दयाराम एंड संस फिलिंग स्टेशन गदाई पर सेल्समैन है। शुक्रवार देर शाम व अपने साथी सर्जन सेल्समैन के साथ काम कर रहा था। उसी दौरान गांव गदाई का रहने वाला छोटू अपने साथ नगला कृपा निवासी विशाल को लेकर आया। दोनों गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विरोध करने पर मारपीट कर दी। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। सत्येंद्र का कहना है कि दोनों युवक धमकी देकर गए हैं कि अगर इस पेट्रोल पंप पर दिखाई दिया तो वह जान से मार देंगे। मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन