फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Persecution of people of Vipra society will not be tolerated: Mitresh

विप्र समाज के लोगों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मित्रेश

Mon, 18 Jan 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Persecution of people of Vipra society will not be tolerated: Mitresh
मुरसान में विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते समाज के लोग। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
विज्ञापन

कस्बा मुरसान में शनिवार को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का जयपुर जाते समय ब्राह्मण समाज के लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर जोशीला स्वागत किया। विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला कस्बा मुरसान के चौराहे पर पहुंचा तो ब्राह्मण समाज के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णुकांत दीक्षित, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी विजयवर्ती पाठक, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुर्गादत्त उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष विकेंद्र उपाध्याय, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष राकेश उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री वीरेश शर्मा का लोगों ने स्वागत किया।
मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी ब्राह्मण समाज पर है। ब्राह्मणों ने सदैव धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए त्याग और तपस्या की है। इस त्याग की वजह से ही हर युग में ब्राह्मण पूज्यनीय रहा है। वर्तमान में ब्राह्मण समाज को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी मानसिकता के तहत ब्राह्मणों का उत्पीड़न और शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

संगठन ब्राह्मणों के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। सभी एकजुट होकर इस लड़ाई में शामिल हों। किसी भी ब्राह्मण बंधु का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत कौशिक, कोमल कौशिक, आकाश कौशिक, वैभव कौशिक, कृष्णकांत कौशिक, अनंत कौशिक, राजू शर्मा, शशांक दीक्षित, रितिक पांडेय, अनंत देव चतुर्वेदी, उत्कर्ष पाठक, शिवहरी शर्मा, अवधेश श्रोतिय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed