{"_id":"6955836a7afc271bf7097032","slug":"permanent-appointment-to-junior-post-cancelled-hathras-news-c-56-1-hts1004-142571-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कनिष्ठ पद पर हुई स्थायी नियुक्ति को किया निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कनिष्ठ पद पर हुई स्थायी नियुक्ति को किया निरस्त
Thu, 01 Jan 2026 01:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका में कनिष्ठ लिपिक पद पर की गई स्थायी नियुक्ति के आदेश को पालिका अध्यक्ष ने निरस्त कर दिया है। इस नियुक्ति के विरोध में सफाई व जलकल कर्मचारियों ने जमकर हंगामा काटा था। नियुक्ति को नियम विरुद्ध बताते हुए शिकायत भी की गई थी। ईओ ने भी प्रकरण से शासन को अवगत कराया था।
नगर पालिका परिषद में 22 नवंबर को कनिष्ठ लिपिक पद पर रवि सौखिया की नियुक्ति की गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष के आदेश के बाद भर्ती करते हुए रवि सौखिया को जलकल विभाग में स्टोर कीपर पद पर तैनात कर दिया गया था। 22 नवंबर को रवि ने कार्यालय पहुंचकर चार्ज ग्रहण कर लिया था। 24 नवंबर को भी उनके द्वारा उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर किए गए थे।
बस इसी के बाद से कर्मचारियों में रोष फैल गया था और दो दिन हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों का कहना था कि यदि यह नियुक्ति सही है तो उनके 650 कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। डीएम से भी मामले में शिकायत हुई थी। इधर, योगदान आख्या लेने तथा रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने पर ईओ रोहित सिंह ने जलकल विभाग के जेई का भी स्पष्टीकरण तलब किया था।
विज्ञापन
ईओ ने शासन को भी प्रकरण से अवगत कराया था। शिकायकर्ता प्रशांत कौशिक ने भी नगर विकास विभाग के निदेशक को पत्र लिखा था और इस मामले से अवगत कराते हुए प्रकरण में जांच व कार्रवाई की मांग की थी। ईओ रोहित सिंह ने बताया कि विधिक राय लेने के बाद पालिका अध्यक्ष ने नियुक्ति का आदेश निरस्त कर दिया है। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। दिशा-निर्देश मिलने के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।