फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People disturbed by the hot winds

Hathras News: पारा 43 पर, लू और कड़ी धूप ने किया बेहाल

Mon, 22 May 2023 12:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 22 May 2023 12:17 AM IST
सार

रविवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग घरों से बाहर जरूरी काम होने पर ही निकले। इस कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
People disturbed by the hot winds
धूप में छाता लग कर जातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेठ की दोपहरी लोगों का हाल बेहाल करने लगी है। चुभती-जलती गर्मी पड़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में लोग अपने घरों से नहीं निकले। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया।

विज्ञापन


रविवार सुबह से ही सूरज के तेवर तल्ख रहे। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग घरों से बाहर जरूरी काम होने पर ही निकले। इस कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दिन भर चली लू से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन


शाम को उमस ने पसीना छुड़ा दिया। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए एहतियात बरता। शाम को सूरज ढलने के बाद ही लोग पार्कों और सड़कों पर टहलते नजर आए। इस दौरान ठंडे पेय पदार्थों की खूब बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed