फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People Upset Over Smart Pre-paid Meters Stage Protest

Hathras News: स्मार्ट प्री-पेड मीटरों से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 19 Apr 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 19 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
People Upset Over Smart Pre-paid Meters Stage Protest
स्मार्ट मीटर की ​शिकायत लेकर पहुंचीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Samvad
स्मार्ट प्री-पेड मीटर पर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट रहा है। शनिवार को गांव अजरोई के बड़ी संख्या में लोगों ने बिजलीघर पर पहुंचकर इन मीटरों के विरोध में प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि गांव में लगे स्मार्ट मीटर से काफी परेशानी हो रही है। बिजली अचानक कट जाती है, जिससे परेशानी होती है।
विज्ञापन




लोगों का कहना था कि किसान की फसल आलू, गेहूं, मक्का, बाजरा, धान की फसल तिमाही पर ही आती है, जबकि गेहूं की फसल छह महीने बाद घर में आती है। किसान के पास छह महीने में ही हाथ में रकम आती है। इस कारण वे हर महीने बिजली का बिल नहीं चुका पाते। स्मार्ट मीटर के कारण उनकी बिजली ऊपर से काट दी जाती है। हमें नए स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए, हमारे यहां पुराने मीटर ही लगवाए जाएं।
विज्ञापन




विद्युत अधिकारियों ने ग्रामीणों को काफी समझाया, लेकिन ग्रामीण गांवों में लगे स्मार्ट मीटरों को हटवाने की मांग करते रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि गांव-गांव लगे स्मार्ट मीटर को नहीं हटवाए गए तो वे सरकार का विरोध करेंगे। मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह, ममता देवी, गुड़िया देवी, भूरी, गुड्डी देवी, पूजा देवी, मीना, हीरेश, विमलेश, मीना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन





सरकार द्वारा गांव-गांव में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिनसे काफी परेशानी हो रही है। अचानक इन मीटरों से बिजली बंद कर दी जाती है। बिल भी पहले से ज्यादा आ रहा है।
-शशि देवी




स्मार्ट मीटर से बिल पहले से अधिक आ रहा है। गर्मी में अचानक बिजली कटने से काफी दिक्कत होती है। हमें ये नए मीटर कतई स्वीकार नहीं हैं। हमारे यहां पुराने मीटर ही लगवाए जाएं।

-सोमवती




मैं घर में अकेली रहती हूं। मेरे घर की बिजली काट दी गई है। बुजुर्ग होने के कारण मैं ज्यादा भागदौड़ भी नहीं कर सकती। बिजली कटने से मैं गर्मी में सोने पर मजबूर हूं।
-रामवती पाठक




लोग अपनी समस्या लेकर बिजलीघर पर आए थे। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। गांव-गांव शिविर लगाकर स्मार्ट मीटर के फायदे लोगों को बताए जाएंगे।
-अभिनव तिवारी, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed