{"_id":"6022cabc8ebc3e4b6a79ce90","slug":"people-protested-for-water-logging-sikandhra-rahu-news-ali2558472194","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने जलभराव से लोगों में रोष, एसडीएम दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के सामने जलभराव से लोगों में रोष, एसडीएम दिया ज्ञापन
पानी की मांग को लेकर एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन देते ग्रामीण।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव नगला महारी निवासी ग्रामीणों ने घरों के सामने होने वाले जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए मंगलवार को एसडीएम अंजलि गंगवार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या दूर नहीं हुई तो हमलोग धरना-प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि गांव के अधिकांश घरों के सामने जगह खाली पड़ी है। इसमें पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या काफी समय से चल रही है। ग्रामीणों ने नाली बनाकर उसे गांव के बाहर पोखर से जोड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेेतावनी दी कि उनकी समस्या दूर न हुुई तो वे तहसील पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य हो जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में शारदा देवी, बृजबाला, मनवीर सिंह, कमलेश, निहाल सिंह, अनार सिंह, राम किशोर, पंकज कुमार, बृजकुमारी, रामनिवास आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।