फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People played Holi with water, fell ill and queues formed at the hospital.

Hathras News: पानी से खेली होली..पड़े बीमार, अस्पताल में लगी कतार

Fri, 06 Mar 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 06 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
People played Holi with water, fell ill and queues formed at the hospital.
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
पानी और रंगों से सराबोर होकर होली खेलने का जोश बृहस्पतिवार को लोगों की सेहत पर भारी पड़ गया। त्योहार के बाद जैसे ही जिला अस्पताल की ओपीडी खुली, वहां मरीजों का तांता लग गया। हालत ये रहे कि दोपहर दो बजे तक फिजिशियन के कक्ष से मरीजों की लाइन नहीं हटी। पर्चा काउंटर से लेकर पैथॉलोजी तक मरीजों की भीड़ रही। सोमवार व मंगलवार को केवल तीन-तीन घंटे की ओपीडी रही थी। चार दिनों बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल पूरी तरह खुला।
विज्ञापन







होली पर देर तक पानी में भीगने और ठंडे पदार्थों के सेवन के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गए हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे ज्यादा भीड़ सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की रही। फिजीशियन एमडी मेडिसिन डाॅ. वरुण चौधरी ने बताया कि बदलाव के बीच ठंडे पानी से होली खेलने के कारण संक्रमण और इससे फैफड़ों में जकड़न की शिकायतें बढ़ गई हैं। अधिकतर मरीज सिर व शरीर दर्द के रहे। खांसी की शिकायत लेकर भी मरीज अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन





बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रमोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को ओपीडी में बुखार व सर्दी से परेशान बच्चों की संख्या अधिक रही। साथ आए अभिभावकों ने भी देर तक होली खेलने के बाद बीमार पडऩे की जानकारी दी। जिला अस्पताल में कुल 1762 पर्चे बने। इनमें से फिजीशियन से परामर्श के लिए 321 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर सर्दी बुखार के थे। 132 सर्दी व बुखार से पीडि़त बच्चों का परीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन







पैथोलॉजी से लेकर सीटी स्कैन तक भीड़

चार दिन बाद अस्पताल पूरी तरह खुलने के कारण भीड़ अधिक रही। नियमित दवाएं लेने वाले मरीज भी परामर्श के लिए पहुंचे। वहीं कई दिनों से बुखार से पीडि़त मरीजों ने खून की जांच कराई। जिला अस्पताल की पैथॉलोजी में 142 मरीजों के खून के नमूने लिए गए। वहीं 144 एक्स-रे व 36 सीटी स्कैन भी हुए। इनमें अधिकर एक्स-रे उनके हुए जो होल पर हलके-फुलके घायल हुए थे।










आंखों की जलन ने किया परेशान

जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में भी मरीजों की अच्छी-खासी संख्या रही। सामान्य परीक्षण के अलावा रंगों से आंखों में जलन की शिकायत वाले मरीज भी पहुंचे। नेत्र परीक्षण अधिकारी विनोद शर्मा ने बताया कि ऐसे 26 मरीज परामर्श के लिए पहुंचे। इन्हें नियमित आंखों को धोने की सलाह दी गई। साथ ही आई-ड्राप व अन्य दवाएं दी गईं। कुल 62 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया।






प्राइवेट अस्पताल भी रहे बंद

धुलेंड़ी वाले दिन शहर में प्राइवेट अस्पताल व क्लीनिक भी बंद रहे। चिकित्सकों के उपलब्ध न होने के कारण लोगों के पास जिला अस्पताल की इमरजेंसी ही आखरी विकल्प था। इस कारण भी बुधवार को इमरजेंसी में अत्यधिक भीड़ रही।









होली को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। दुर्घटना में घायल लोगों की संख्या अधिक रही। इसके अतिरिक्त पेट दर्द व उल्टी की शिकायत वाले मरीज पहुंचे। त्योहार के बाद अस्पताल खुलने के कारण भीड़ रही। अस्पताल में दवाओं आदि की पर्याप्त व्यवस्था है।

डाॅ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed