फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People of the area are still in panic after the fire in the chemical factory...

नशेड़ी ने घर छोडने के लिए 100 नंबर पर किया फोन, पहुंचा हवालात

Thu, 08 Aug 2019 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
People of the area are still in panic after the fire in the chemical factory...
नशेड़ी ने घर छोड़ने के लिए बुलाई यूपी 100 की गाड़ी
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने कॉल करने वाले युवक को पहुंचाया हवालात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नशेड़ी को बीती रात 100 डायल पर फोन करना भारी पड़ गया। उसे पुलिस उठाकर अपने साथ कोतवाली ले गई और हवालात में बंद कर दिया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के बिजली कॉटन मिल चौराहा पर मंगलवार की रात को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक नशे में धुत होकर खड़ा था। उसके पांव लड़खड़ा रहे थे। ऐसे में नशेड़ी युवक ने सोचा कि क्यों न पुलिस को 100 डायल पर फोन कर घर तक छोड़ने के लिए बुला लिया जाए और उसने ऐसा ही किया।

100 डायल पर सूचना के बाद पहुंची पुलिस से उसने कहा कि मुझे घर तक छोड़ दो। पुलिस कर्मियों ने उसकी हालत को देखा और गाड़ी में डालकर कोतवाली ले गए। यहां पर उसे हवालात में बंद कर दिया गया। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि युवक इतना नशे में था कि वह अपने घर का पता तक नहीं बता पा रहा था। युवक का शांतिभंग के आरोप में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed