{"_id":"5d4b1ae08ebc3e6ca92182ed","slug":"people-of-the-area-are-still-in-panic-after-the-fire-in-the-chemical-factory-hathras-news-ali210422626","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिकल फैक्टरी में आग लगने के बाद अभी तक दहशत में हैं इलाके के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिकल फैक्टरी में आग लगने के बाद अभी तक दहशत में हैं इलाके के लोग
विज्ञापन
फैक्टरी में आग के बाद अभी तक दहशत में हैं लोग
आसपास के इलाके की कई दुकानें और मंदिर कई दिन से हैं बंद
रिहायशी इलाके में फैक्टरी के संचालन को लेकर लोगों में आक्रोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के सादाबाद गेट स्थित रंग, हींग और केमिकल फैक्टरी में हुए धमाके से लोग दहशत में आ गए हैं। तभी तो पिछले कई दिनों से फैक्टरी के आसपास के इलाके की कई दुकानें और मंदिर बंद हैं। अग्निशमन विभाग भी फैक्टरी पर नजर बनाए हुए है।
बुधवार को भी सादाबाद गेट पर लोगों में दहशत देखी गई। यहां पर स्थित संजीव कुमार पुत्र रामबाबूलाल निवासी गणेश सिटी गिजरौली की फैक्टरी को लेकर लोगों में आक्रोश है। फैक्टरी में लगी आग के दौरान हुए धमाके बाद लोग काफी डर गए हैं। तभी तो चार दिन बाद भी इस इलाके में कई दुकानें बंद रहीं। इसके अलावा यहां पर मौजूद शनी मंदिर के भी पट नहीं खुले हैं। मंदिर परिसर में रहने वाले परिवार ने भी डर के चलते दूसरे स्थान पर आसरा ले रखा है।
इसके अलावा यहां पर अभी भी खतरे के चलते अग्रिशमन विभाग नजर रखे हुए है। अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी पूरी टीम के साथ यहां पर पूरे दिन बुधवार को खड़ी देखी गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह भी बताया कि मंगलवार की शाम को फैक्टरी के मलबे में चिंगारी निकलने लगी थी, जिसे मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बुझाया था।
विज्ञापन
हमारी दुकान चार दिन से बंद है। अब तो यहां पर डर लगने लगा है। फैक्टरी में मौजूद मलबे की सफाई होने के बाद ही जेहन से डर दूर होगा।
-सुरेश अग्रवाल, दुकानदार
भले ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी यहां पर खड़ी है और अब फैक्टरी में आग नहीं है, लेकिन रविवार की रात का मंजर दिमाग में लगातार घूम रहा है।
-साबिर खां, दुकानदार
फैक्टरी के आसपास के इलाके पर पुलिस की नजर है, इसलिए अभी दुकान भी नहीं खोल रहे हैं। यहां से साफ-सफाई होने के बाद ही कुछ हो पाएगा।
-नवीन कुमार, स्थानीय निवासी
चार दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक शनि मंदिर के पट नहीं खुले हैं, क्योंकि यहां पर अभी भी डर का माहौल है। अपने बच्चों को दूसरी जगह लेकर सोते हैं।
-विमला देवी, शनि मंदिर सेवार्थी