फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People of Delhi Agra are eating red yellow capsicum of Hathras

Exclusive: हाथरस की लाल-पीली शिमला मिर्च खा रहे दिल्ली-आगरा के लोग, बिकती है एक किलो 200 रुपए तक

Sun, 12 Mar 2023 03:08 AM IST
चमन शर्मा घनश्याम सिंह
घनश्याम सिंह Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Mar 2023 03:08 AM IST
सार

हाथरस की रंग-बिरंगी लाल, पीली और हरी मिर्च आगरा और दिल्ली के लोग खा रहे हैं। आमतौर पर शिमला मिर्च का भाव 30 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम का है। जबकि रंग-बिरंगी शिमला मिर्च का बाजार में 150 से 200 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रहा है।

विज्ञापन
People of Delhi Agra are eating red yellow capsicum of Hathras
हाथरस के लाल-पीले शिमला मिर्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समय के साथ अब किसान खेती की नई तकनीकी अपना रहे हैं। तभी तो हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव नगला मोतीराय निवासी रिटायर्ड शिक्षक व उनके शिक्षक बेटे ने पॉली हाउस में शिमला मिर्च की जैविक खेती की पांच साल पहले शुरुआत की थी, वह इसे लगातार करते आ रहे हैं। वहीं कीट और रोग नियंत्रण के लिए भी जैविक तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


लोग परंपरागत खेती के चक्कर में नुकसान झेल रहे हैं, लेकिन चंदपा क्षेत्र के गांव मोतीराय निवासी श्यामसुंदर शर्मा ने आलू की खेती को छोड़ दिया है। अब वह पूरे तरीके से जैविक खेती में जुट गए हैं। तभी तो उन्होंने गेहूं और आलू की परंपरागत खेती को छोड़कर शिमला मिर्च की जैविक खेती की शुरुआत की है, जिससे अब वह अच्छे मुनाफे की उम्मीद लगाए हुए हैं, जिसे पूरा करने के लिए शर्मा दिन-रात पॉलीहाउस में मेहनत कर रहे हैं। हाथरस के मुरसान क्षेत्र की रंग-बिरंगी लाल, पीली और हरी मिर्च आगरा और दिल्ली के लोग खा रहे हैं।
विज्ञापन


लाल शिमला मिर्च खेती
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइव स्टार होटलों में हैं लाल-पीली मिर्च की मांग
पूछे गए एक सवाल के जबाव में किसान ने बताया कि लोकल स्तर पर तो लाल और पीली शिमला मिर्च को खरीदने वाले नहीं हैं। इसकी सप्लाई आगरा-दिल्ली के फाइव स्टार होटल और रेस्टोरेंटों में होती है। वहां पर ही इसकी उचित कीमत मिल पाती है।

आम शिमला मिर्च की अपेक्षा मिल रहे पांच गुने दाम
आमतौर पर शिमला मिर्च का भाव 30 से 40 रुपए प्रति किलोग्राम का है। जबकि रंग-बिरंगी शिमला मिर्च का बाजार में 150 से 200 रुपए प्रति किलोग्राम मिल रहा है। इससे सालभर में करीब 12 से 14 लाख रुपए की आमदनी होगी है। अमित शर्मा ने बताया कि जो आमदनी सामान्य तौर पर 50 बीघा खेत में परंपरागत खेती करके होती है, उतनी आमदनी पॉलीहाउस से 10 बीघा शिमला मिर्च से प्राप्त हो जाती है।

एक रिश्तेदार से मिली प्रेरणा

श्यामसुंदर शर्मा का बेटा अमित शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। वह शिक्षण कार्य के साथ अपने पिता के साथ जैविक खेती में सहयोग कर रहे हैं। अमित ने बताया कि एक रिश्तेदार अफ्रीका में रहते थे। उनकी प्रेरणा का ही फल है कि हमने पॉली हाउस में जैविक खेती की शुरुआत की है। लाल, पीली और हरे तीन रंगों की शिमला मिर्च इस पॉली हाउस में तैयार हो रही हैं। वह स्कूल जाने से पहले और स्कूल से लौटने के बाद अपना पूरा समय शिमला मिर्च की खेती की देखभाल में लगाते हैं।

पीली शिमला मिर्च की खेती

शुरुआत में महाराष्ट्र से मंगाया था बीज, हरियाणा में तैयार कराई थी पौध
अमित शर्मा ने बताया कि उन्होंने पांच साल पहले जब शिमला मिर्च की खेती करने की शुरुआत की थी तो महाराष्ट्र के पूना शहर से रंगीन शिमला मिर्च का बीज मंगवाया था। इसकी पौध हरियाणा के घरौंदा में तैयार कराई गई। यह पौध तैयार करने का प्लांट इंडो इजराइल का है, जिसमें विदेशी तकनीक का प्रयोग पौध तैयार करने में किया जाता है। लेकिन इस बार बीज भी हरियाणा के करनाल से लिया और पौध भी वहीं पर तैयार कराई।

लाल-पीले शिमला मिर्च की खेती

50 फीसदी अनुदान पर तैयार कराया था पॉली हाउस
अमित शर्मा बताते हैं कि उन्हें उद्यान विभाग से 10 बीघा खेत में पॉली हाउस लगाए जाने की मंजूरी मिली, जिस पर करीब 38 लाख रुपये खर्च हुए। कुल लागत का 50 फीसदी अनुदान उद्यान विभाग से उनके पिता श्यामसुंदर शर्मा को प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed