Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People of 12 villages have been craving for water for 42 days

Hathras: 42 दिन से पानी को तरस रहे 12 गांवों के लोग, समस्या निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Sun, 29 Oct 2023 02:16 AM IST
चमन शर्मा कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस
कन्हैया लाल, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Oct 2023 02:16 AM IST
सार

हाथरस के नगला मिठास में लगी जल निगम की टंकी से करीब एक दर्जन गांवों में पेयजल की आपूर्ति होती है। करीब 42 दिनों से टंकी की सबमर्सिबल खराब हो गई है, जिससे जलापूर्ति भंग हो गई है। लोग पानी के लिए तरस रहे है।

विज्ञापन
People of 12 villages have been craving for water for 42 days
सादाबाद कुरसंडा में पानी की टंकी पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : स्वयं

विस्तार

नलकूप की सबमर्सिबल खराब होने के बाद सादाबाद में कुरसंडा क्षेत्र के गांव नगला मिठास सहित दर्जनभर गांवों के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रधान और अफसरों से शिकायत करने के बावजूद उन्हें इस समस्या से मुक्ति नहीं मिल सकी हे। ग्रामीणों ने एक बार फिर अधिकारियों से इसकी शिकायत की है। 

विज्ञापन


नगला मिठास में लगी जल निगम की टंकी से करीब एक दर्जन गांवों में पेयजल की आपूर्ति होती है। करीब 42 दिनों से टंकी की सबमर्सिबल खराब हो गई है, जिससे जलापूर्ति भंग हो गई है। लोग पानी के लिए तरस रहे है। प्रधान से शिकायत किए जाने के बावजूद ग्रामीणों को राहत नहीं मिली है। आज तक ग्रामीण यह समझ नहीं पाए हैं कि यह समस्या किस विभाग से निस्तारित होगी। जहां भी वह शिकायत लेकर जाते हैं, उन्हें टरका दिया जाता है। डीएम को शिकायत देकर ग्रामीणों ने यही मांग की कि उन्हें सबसे पहले यह अवगत कराया जाए कि इस समस्या का निराकरण किस विभाग द्वारा और कहां किया जाएगा। 
विज्ञापन


डीएम से शिकायत करने के बाद भी करीब 20 दिन बीत गए हैं, लेकिन आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि शनिवार को मिस्त्री पहुंचकर मोटर को ठीक करेगा। ग्रामीण पूरे दिन इंतजार करते रहे मगर कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वह जल्द ही समस्या को लेकर आंदोलन करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले केबल जल गई थी। इसे ठीक करा दिया गया है। अभी टंकी हमारी सुपुर्दगी में नही है। अब उसकी मोटर खराब हो गई है। आदेश मिल जाएंगे तो उसे बदलवा देंगे।  -मनीषा सिंह, प्रधान कुरसंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed