फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People in panic due to the death of 300 pigs in Aligarh

सुअरों की मौत से दहशत में लोग: यूपी के इस शहर में लगातार तोड़ रहे दम, जहां देखों नजर आ रहीं हैं कब्रें

Wed, 16 Nov 2022 10:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Nov 2022 10:05 PM IST
सार

नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी से मरे हुए सुअरों के शवों को जमीन के अंदर दफन करा रहे हैं।
 

विज्ञापन
People in panic due to the death of 300 pigs in Aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हाथरस शहर में इस समय लगातार सुअरों की मौत हो रही है। इससे लोगों में दहशत है। नगर पालिका प्रशासन मरे सूअरों को दफन करा रहा है। सुअरों की मौत से कोई संक्रमण न फैल जाए, इसे लेकर पालकों में काफी दहशत है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि सुअरों की मौत के बारे में पशु चिकित्सा विभाग को अवगत कराया जा चुका है, जबकि पशु चिकित्सा विभाग का कहना है कि उन्हें शहरी क्षेत्र में सुअर मरने की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

पिछले दिनों सादाबाद में बड़ी संख्या में सुअर मरे थे। अब हाथरस शहर में भी लगातार सूअरों की मौत हो रही है। पिछले एक सप्ताह में करीब 300 से ज्यादा सुअरों ने अलग-अलग स्थानों पर दम तोड़ दिया। इसकी सूचना नगर पालिका प्रशासन को मिल रही है और नगर पालिका के कर्मचारी जेसीबी से मरे हुए सुअरों के शवों को जमीन के अंदर दफन करा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शहर के मोहल्ला बालापट्टी और खोड़ा हजारी आदि इलाकों में 10 सुअर मर गए। सूचना मिलने पर नगर पालिका के कर्मियों ने इन सुअरों के शवों को जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर इन्हें दफन कराया। जिस तरह रिहायशी इलाकों में सुअरों की मौत हो रही है, उससे लोगों में भय व्याप्त है कि कहीं इसकी वजह से कोई संक्रमण न फैल जाए। 

विज्ञापन

इस मामले में झोल यह है कि नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि सुअरों की मौत के बारे में पशु चिकित्सा विभाग को अवगत करा दिया गया है। वहीं विभाग इससे अनभिज्ञता जता रहा है। नगरीय क्षेत्र में जिस तरह से लगातार सूअरों की मौत हो रही है, उसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग को नहीं है।

शहरी क्षेत्र में सुअरों में मौत की कोई सूचना नहीं मिली है। इस समय कोई भी विशेष बीमारी भी नहीं चल रही है। सूचना मिलती है तो टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। -डॉ. सुशील कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed