{"_id":"6aaef3403ea3d9e3d709f43f","slug":"people-desperate-for-drinking-water-lash-out-at-officials-hathras-news-c-58-1-sdb1001-102862-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पेयजल के लिए तरस रहे लोग, अफसरों के सामने बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पेयजल के लिए तरस रहे लोग, अफसरों के सामने बिफरे
Sun, 20 Sep 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस में पेयजल आपूर्ति न मिलने की शिकायत लेकर पहुंचे मोहल्ला बरीवाला के लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बे के मोहल्ला बरीवाला में करीब दो माह से पेयजल संकट है। शनिवार को मोहल्ले के लोग तहसील पर पहुंचे और अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी समस्या बताई। खासकर महिलाओं ने अपना गुस्सा जाहिर किया।
इन लोगों ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से यहां जलकल कनेक्शन तो दिए गए हैं, लेकिन पिछले करीब दो माह से पानी की सप्लाई ठीक प्रकार से नहीं हो रही है। कई बार कुछ समय के लिए पानी आने की उम्मीद रहती है, लेकिन नियमित आपूर्ति नहीं होने से लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो पा रही हैं।
पीने के पानी से लेकर अन्य घरेलू कार्यों के लिए लोगों को पानी जुटाने में काफी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है। अधिकारियों से अनुरोध करने के बावजूद करीब दो माह बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों को दूसरे मोहल्लों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मौके पर विक्रम सिंह, पवन कुमार, शिव कुमार, जयंती प्रसाद, राजकपूर, रामजीलाल, विनोद कुमार, बृज मोहन, विक्रम, बंगाली आदि मौजूद थे। ईओ विकास जैन का कहना है कि टंकी की क्षमता कम होने से पानी आगे तक नहीं पहुंच पा रहा, इसलिए यहां पानी के वैकल्पिक इंतजाम कराए जाएंगे। यहां हैडपंप भी लगवाए जाएंगे।