{"_id":"5f2aece68ebc3e3cff2ebb2e","slug":"people-celebrating-in-sadabad-on-the-occasion-of-ram-janmbhoomi-pujan-sadabad-news-ali240464616","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पूजन होते ही मना जश्न, जगह जगह मिठाई बांटकर मनाई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पूजन होते ही मना जश्न, जगह जगह मिठाई बांटकर मनाई खुशी
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में एक दूसरे को मिष्ठान बांटते अधिवक्ता।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
492 वर्ष बाद आखिर शुभ घड़ी आ ही गई। अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की पांच सदी से चली आ रही प्रतीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्म भूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया, वैसे ही सादाबाद में चहुंओर जश्र का माहौल दिखाई दिया। खुशी में कस्बे से लेकर ग्रामीण इलाकों में भगवान श्रीराम के छविचित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान का वितरण किया गया।
सादाबाद बस स्टैंड पर भाजपा युवा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. अविन शर्मा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों ने मिष्ठान का वितरण किया। डॉ. अविन शर्मा ने कहा कि आखिरकार भाजपा की सरकार में वह घड़ी आ ही गई, जिसका पूरे देश को कई सालों से इंतजार था। इस मौके पर जिला संयोजक तपन जौहर, डैनी वार्ष्णेय, दीपू पंडित, चरण सिंह, बबलू गौतम, अंकुश गौड, आकाश सागर, सोनू राठौर, ऋषभ रावत, ओंकार सिंह, राजाबाबू, श्रीभगवान, विशाल, विजेंद्र, मुकेश सविता आदि लोग मौजूद रहे।
इधर, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल के कैंप कार्यालय पर भी भगवान श्रीराम के छविचित्र पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरित किया गया। श्रीराम मंदिर गली में भगवान श्रीराम के मंदिर के द्वार पर भाजपा नेता सुनील गौतम, अनिल पाराशर, बबलू गौतम, अमित वर्मा, जितेंद्र गौतम, अंकुश, राहुल जैसवाल आदि ने मिष्ठान का वितरण कर खुशी का इजहार किया। गांव मई में खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य ने भी श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने पर खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर विजय सिंह, यादवेंद्र सिंह, विवेक सिंह, विकास चौधरी, गौरव सिंह, अर्जित सिंह, शुभम सिंह, अमित आदि थे।
विज्ञापन
सादाबाद न्यायालय परिसर में भी अधिवक्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए किए गए भूमि पूजन पर प्रसन्नता जाहिर की। इस मौके पर दीपक दीक्षित, विवेक सारस्वत, पुष्पेंद्र चौधरी, गजेंद्र सिंह, दिवाकर शर्मा, ललित चौधरी, आकाश रावत, भूरी सिंह, देवेंद्र राजपूत, योगेंद्र चौधरी, नेपाल दादा, भगवती प्रसाद, अतुल मिश्रा आदि थे। सहपऊ में जिला मंत्री डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम और ललित शाह ने लोगों को मिष्ठान का वितरण किया। इधर, सादाबाद हाथरस रोड पर सादाबाद विधायक की पत्नी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय और बेटे चिराग उपाध्याय ने भी अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के दौरान खुशी जाहिर की और मिष्ठान बांटा। इस मौके पर संतोष रावत आदि लोग मौजूद रहे।

बिसावर में हवन यज्ञ करते ग्राम प्रधान व अन्य लोग। - फोटो : SADABAD

कजरौठी में रामायण पाठ करते समाजसेवी महाराज सिंह। - फोटो : SADABAD

हवन यज्ञ में आहुतियां देते भाजपा नेता संजय सिंह व उनकी पत्नी। - फोटो : SADABAD

श्रीराम मंदिर गली में श्रीराम मंदिर के द्वार पर मिठाई बांटते भाजपाई। - फोटो : SADABAD

अयोध्या में भूमि पूजन के दौरान सादाबाद बस स्टेंड के पास मिठाई बांटते भाजपा नेता डॉ. अविन शर्मा। - फोटो : SADABAD

अयोध्या में श्रीराममंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के दौरान सादाबाद में मिठाई बांटते सादाबाद विध- फोटो : SADABAD