फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   People became restless due to the news of the accident...they talked to their loved ones and took a sigh of relief.

Hathras News: हादसे की खबर से बेचैन हुए लोग...अपनों से हुई बात तो ली राहत की सांस

Thu, 30 Jan 2025 12:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 30 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
People became restless due to the news of the accident...they talked to their loved ones and took a sigh of relief.
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शहर के अलग-अलग इलाकों से पांच निजी बसों के अलावा निजी वाहनों और रोडवेज बसों से भी श्रद्धालु प्रयागराज गए हैं। कुंभ हादसे की खबर से इनके परिवार के लोग बेचैन हो गए। फोन कर उनकी कुशलता की जानकारी ली, बात होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन



शहर से पांच निजी बसें प्रयागराज के महाकुंभ के साथ अयोध्या और वाराणसी सहित कई धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को लेकर गई हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग रोडवेज की हर रोज चलने वाली बसों से भी महाकुंभ रवाना हुए हैं। पिछले चार दिनों में करीब 500 श्रद्धालु महाकुंभ में गए हैं। मंगलवार की रात वहां हादसा होने की खबर जैसे ही उनके परिजन, रिश्तेदार और करीबियों को मिली, उनके माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं।
विज्ञापन


आनन-फानन इन लोगों ने कुंभ में गए लोगों को फोन करना शुरू कर दिया। जिनकी अपनों से बात हो गई, उन्होंने तो राहत की सांस ली, लेकिन जिनकी बात नहीं हो पाई। वह उनकी कुशलता को लेकर चिंतित नजर आए। बुधवार को पूरे दिन कुंभ में गए अपनों की खैरियत जानते रहे। हादसे के बाद शहर में काफी लोगों ने फिलहाल महाकुंभ में जाने का इरादा बदल दिया और अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। इन लोगों का कहना है कि भीड़ कम होने के बाद ही अब महाकुंभ में संगम स्नान करने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बातचीत,,,,,,,



मेरा बेटा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महाकुंभ गया है। हालांकि उनका रात में स्नान करने का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन हादसे की सूचना से मन काफी परेशान हो गया। उससे बात होने पर तसल्ली हुई। ईश्वर सभी का ख्याल रखे, सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे।

-सतीशचंद्र वार्ष्णेय निवासी सीकनापान गली।



---

मेरे परिवार के कई सदस्य महाकुंभ में गए हैं। माताजी काफी बुजुर्ग हैं। छोटे देवर व देवरानी के साथ बहन, बहनोई और मेरे दोनों बच्चे महाकुंभ में गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद चिंता रही। अब उनसे बात हो गई है।




-मनीषा वार्ष्णेय निवासी घंटाघर, हाथरस।

-----



मौनी बाबा ने लिखकर बताई समस्या

हाथरस जंक्शन स्टेशन पर मिले एक साधु वेशधारी ने हाथ पर लिखकर बताया कि उन्होंने 10 साल से मौन व्रत धारण कर रखा है। वह लोगों से लिखकर बात करते हैं। बुधवार को मौनी अमावस्या पर वह महाकुंभ में शाही स्नान में जा रहे थे, लेकिन कालका व महानंदा समेत सभी ट्रेनें रद्द होने से मुझे परेशानी हो रही है। अब देख रहा हूं कि किस ट्रेन से जाऊं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed