{"_id":"6515ac3fbc5548d476095408","slug":"pension-rath-yatra-will-come-to-hathras-on-30th-september-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पेंशन रथ यात्रा पहुंचेगी 30 सितंबर को, फिरोजाबाद से हाथरस आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पेंशन रथ यात्रा पहुंचेगी 30 सितंबर को, फिरोजाबाद से हाथरस आएगी
Thu, 28 Sep 2023 10:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Sep 2023 10:09 PM IST
सार
रथ यात्रा का सादाबाद में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक दोपहिया व चार पहिया वाहन द्वारा रथ यात्रा में शामिल होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए गोपालधाम गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां पर शैक्षिक गोष्ठी होगी।
विज्ञापन
बीएसए को ज्ञापन देते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस के प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता से मुलाकात कर पेंशन रथ यात्रा के बारे में जानकारी दी और बताया कि रथ यात्रा 30 सितंबर को फिरोजाबाद से हाथरस जिले में आएगी। यात्रा शिक्षक संघ की चार सूत्री मांगों को लेकर निकाली जा रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बीएसए के साथ पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षा मित्र, अनुदेशक व संविदा कर्मियों को नियमित करने, नई शिक्षा नीति से शिक्षक विरोधी प्रावधान समाप्त करने तथा छठे व सातवें वेतन आयोग को सभी राज्यों में लागू करने के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रथ यात्रा का सादाबाद में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शिक्षक दोपहिया व चार पहिया वाहन द्वारा रथ यात्रा में शामिल होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए गोपालधाम गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां पर शैक्षिक गोष्ठी होगी। कार्यक्रम में बीएसए को आमंत्रित किया गया। जिलाध्यक्ष व महामंत्री ने शिक्षकों से से रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन