{"_id":"6acbfa1ae495cddb350edb76","slug":"demand-for-security-raised-again-in-chharra-mandi-following-robbery-of-a-commission-agent-hathras-news-c-426-1-sali1002-3081-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आढ़ती से लूट के बाद छर्रा मंडी में फिर सुरक्षा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आढ़ती से लूट के बाद छर्रा मंडी में फिर सुरक्षा की मांग
Mon, 12 Oct 2026 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
गल्ला आढ़ती महेश कुमार से छर्रा-परौरा मार्ग पर बाईकलां और बाई खुर्द के बीच सरकारी नलकूप के पास शनिवार रात 14 लाख रुपये की लूट के बाद मंडी में सुरक्षा की मांग फिर तेज हो गई है। मंडी में पुलिस चौकी, सीसीटीवी कैमरे हर समय चालू राहत में रहने की मांग व्यापारियों ने की है।
लूट की इस घटना से मंडी के गल्ला व्यापारियों में रोष है। मंडी परिसर में पुलिस चौकी न होने पर नाराजगी जताते हुए व्यापारियों ने कहा कि जान जोखिम में डालकर वह व्यापार कर रहे हैं। जून 1996 जून में गल्ला व्यापारी सतीश चंद्र अग्रवाल की मंडी से कुछ दूरी पर ही हत्या करने के साथ चार लाख रुपये बदमाश लूट ले गए थे।
इसके बाद प्रशासन ने अस्थायी पुलिस चौकी का निर्माण कराया था लेकिन छह माह बाद ही पुलिस चौकी हटा ली गई। पिछले कुछ वर्षों में तीन गल्ला व्यापारियों के साथ लूट की घटना हुई है। इसके बाद भी व्यापारियों की सुरक्षा के लिए मंडी में पुलिस चौकी का निर्माण नहीं कराया गया। इससे अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। मंडी के अंदर ही मारपीट की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि मंडी के अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी के निर्माण की मांग की। कहा कि एसपी देहात के आश्वासन पर मंडी का कामकाज सुचारु रहेगा लेकिन तीन दिन के अंदर लूट की घटना का खुलासा नहीं होता तो मंडी बंद कर दी जाएगी।
आढ़ती से लूट की घटना की जांच चल रही है। बदमाशों को पकड़ने की लिए टीम गठित की जा चुकी हैं। जल्द ही घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा।-गर्वित सिंह, सीओ छर्रा।