{"_id":"5b80526b42c7924674624a74","slug":"pcs-officer-anjum-b-s-court-marriage-to-classmate-pankaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस अफसर अंजुम बी ने सहपाठी पंकज से की कोर्ट मैरिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस अफसर अंजुम बी ने सहपाठी पंकज से की कोर्ट मैरिज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शादी के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अपने पति के साथ खड़ी अंजुम बी।
- फोटो : Amar Ujala
कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जश्न का माहौल रहा। मौका था, कलेक्ट्रेट की प्रभारी अधिकारी अंजुम बी की शादी का। पीसीएस अधिकारी अंजुम बी कुछ समय पहले जिले में ही सासनी में एसडीएम रह चुकी हैं। बचपन के दोस्त पंकज कुमार सिंह के साथ कोर्ट मैरिज के बाद वे काफी खुश दिख रहीं थीं।
अंजुम बी का कहना था कि वह पीलीभीत की रहने वाली हैं। पंकज और वह एक दूसरे को काफी समय से चाहते हैं। अब यह रिश्ता शादी में तब्दील हो गया है। बताया कि पंकज लखनऊ के एक कॉलेज में प्रवक्ता हैं। वह भी पीसीएस की तैयारी कर रहे हैं।
अंजुम ने बताया कि वह और पकंज साथ पढ़े हैं। उन्होंने साथ कंप्टीशन की तैयारी भी की है। उनकी शादी के मौके पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और अधिकारी काफी खुश दिखाई दिए। इन दोनों की शादी पर कलेक्ट्रेट में जमकर मिठाई बांटी गई। दोनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।