फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Panchayat elections: 3.20 lakh potential duplicate voters found in the district

पंचायत निर्वाचन : जिले में 3.20 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता मिले

Mon, 19 Jan 2026 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: 3.20 lakh potential duplicate voters found in the district
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियां जारी हैं। इसकी अनंतिम मतदाता सूची में 9.72 लाख मतदाता चिह्नित किए गए। इनमें से 3.20 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर पाए गए या उनके दस्तावेजों में विसंगतियां दर्ज हैं। अब आधार कार्ड के माध्यम से इनका सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में डुप्लीकेट मतदाताओं की बड़ी संख्या सामने आने के बाद पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने की कवायद तेज कर दी गई है। सत्यापन पूरा होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। निर्वाचन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आधार नंबर प्रस्तुत न करने पर मतदाता सूची से नाम हटाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बूथ लेवल अधिकारियों ने गांव स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। घर-घर जाकर मतदाताओं के आधार कार्ड, पारिवारिक रिकॉर्ड और पते का सत्यापन किया जाएगा। कई क्षेत्रों में शिविर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


सत्यापन के बाद यह होगी कार्रवाई
-मृत मतदाताओं को हटाया जाएगा
-दोहरे/तीहरे नामों को समाप्त किया जाएगा
-स्थानांतरित मतदाता चिह्नित होंगे

ब्लॉकवार मिले डुप्लीकेट मतदाता
ब्लॉक -- डुप्लीकेट मतदाता
हाथरस -- 41,143
सासनी -- 51,932
सिकंदराराऊ-- 44,076
मुरसान-- 47,394
हसायन-- 41,647
सादाबाद -- 57,000
सहपऊ -- 36,937
कुल -- 3,20,129


जिले की अनंतिम सूची में मतदाता -- 9.72 लाख

अभियान में मिले डुप्लीकेट, मृतक मतदाता-- 1.42 लाख
सत्यापन में काटे गए डुप्लीकेट मतदाता -- 29 हजार

जिले में करीब 3.20 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को आयोग की ओर से चिह्नित किया गया है। अब इन मतदाताओं का आधार कार्ड के जरिये सत्यापन किया जाएगा। - राम कुमार अत्री, पंचायत निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर में हटाए गए 1.89 लाख मतदाता

वर्ष 2021 की विधानसभा मतदाता सूची में जिले में कुल 11,63,525 मतदाता दर्ज थे। एसआईआर अभियान के बाद जारी अनंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 9,73,909 रह गई है। इस अभियान में लगभग 1,89,616 नाम हटाए गए हैं।

एसआईआर अभियान के दौरान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्ष 2022 की मतदाता सूची का मिलान कराया गया। इसमें 8,51,438 मतदाताओं की मैपिंग की गई। वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप न हो पाने वाले मतदाताओं की संख्या 1,22,352 है। इसके अलावा अनंतिम मतदाता सूची में मृतक, डुप्लीकेट एवं अन्य कारणों से 1,89,616 नाम हटाए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अब्दुल खालिक ने बताया कि मैपिंग न हो पाने वाले 1.22 लाख से अधिक मतदाताओं को ईआरओ (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) द्वारा नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed