{"_id":"650205fee967c4c756070cd4","slug":"paddy-will-be-purchased-at-27-centers-in-the-district-from-october-1-hathras-news-c-56-1-hts1001-4716-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिले में एक अक्तूबर से 27 केंद्रों पर होगी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिले में एक अक्तूबर से 27 केंद्रों पर होगी धान खरीद
Thu, 14 Sep 2023 12:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिले में एक अक्तूबर से 27 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। सरकार ने इस साल 2183 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। क्रय केंद्रों पर धान बेचने के इच्छुक किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
पिछले कुछ सालों से जिले के किसानों का धान की खेती के प्रति रुझान बढ़ा है। इस साल जिले में करीब 22 हजार 700 हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की फसल है। इस समय खेतों में धान की फसल लहलहा रही है। किसानों को अब बस यही आशा है कि उन्हें धान का अच्छा भाव मिल जाए। इस बीच सरकार ने धान का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि जिले में 27 क्रय केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी।
जिले में बनाए 14 बाजरा क्रय केंद्र
हाथरस। मूल्य समर्थन योजना के तहत जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने जिले में 14 बाजरा क्रय केंद्र बनाए गए हैं। तहसील सदर, सादाबाद व सिकंदराराऊ में चार-चार क्रय केंद्र और तहसील सासनी में दो क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। सभी क्रय केंद्र मंडी समिति परिसर में स्थापित किए जाएंगे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि जिले में बाजरा खरीद एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक होगी। किसानों को बाजरा विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। समर्थन मूल्य 2500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को भुगतान बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से किया जाएगा। किसान का बैंक खाता किसान के आधार से लिंक होना चाहिए तथा बैंक एनपीसीआई पोर्टल पर अंकित व सक्रिय होना आवश्यक है। संवाद