फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Paddy arrivals halted in the market, traders busy with withdrawals

Hathras News: मंडी में धान की आवक थामी, निकासी में जुटे व्यापारी

Thu, 16 Oct 2025 02:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 16 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals halted in the market, traders busy with withdrawals
अलीगढ़ रोड ​स्थित मंडी समिति में लगा धान का ढेर।संवाद - फोटो : samvad
कृषि उत्पादन मंडी समिति में मंगलवार को हुई मारामारी को देखते हुए धान की आवक थाम दी गई। कई किसान देर रात वापस हुए, लेकिन कई भाड़ा बचाने के लिए रातभर मंडी के आसपास इंतजार करते रहे। सुबह उन्हें प्रवेश मिला, तब धान बेचा जा सका। बुधवार को मंडी में 20 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई।
विज्ञापन

मंडियों में धान की आवक बढ़ने का एक मूल कारण खेती का मशीनीकरण है। पहले हाथ से धान की कटाई होती थी, जिससे धीरे-धीरे धान मंडी पहुंचता था। अब कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से कटाई हो रही है। एक-एक दिन में 50 बीघा तक कटाई हो जाती है।
विज्ञापन

त्योहार नजदीक होने के कारण तेजी से कटाई की जा रही है, जिससे किसानों को तो सुविधा हो रही है, लेकिन मंडी प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। धान की अत्यधिक आवक की वजह से इसी वजह से खैर, राया, मथुरा की मंडियां बंद की जा चुकी हैं। मंगलवार को यही हालात हाथरस मंडी में भी रहे और आनन-फानन धान की आवक रोकी गई। मंडी में धान की आवक रोकने के लिए मंडी प्रशासन ने आढ़तियों से संपर्क किया था और आढ़तियों ने अपने किसानों से। आढ़तियों ने फोन कर किसानों को फिलहाल आने से रोका। कुछ रुक गए और कुछ त्योहार के चलते मंडी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी से माल की निकासी पर रहा जोर
मंगलवार दोपहर बाद से अधिकारियों व व्यापारियों का जोर मंडी में खरीदे जा चुके माल निकासी पर रहा। मंगलवार रात तक इंतजार करने के बाद कई किसान लौट गए, लेकिन जो डटे रहे और बुधवार सात बजे से पहले जो मंडी पहुंच गए, उन्हें प्रवेश दिया गया। उनसे धान की खरीद भी हुई। उतराई व तौल का कार्य भी तेजी से किया गया। मंगलवार से रुके किसानों के माल की भी अनलोडिंग कराई गई। इधर, टिनशेड में एकत्रित किए गए माल को बोरियों में भरकर ट्रकों के जरिये हरियाणा की चावल मिल और निर्यातकों को भेजा गया। बुधवार को लगभग 55 हजार क्विंटल धान मंडी से बाहर निकाला गया।



त्योहार का सीजन है। धान बेचने के लिए भटकना पड़ रहा। सुबह सात बजे गेट बंद होने की सूचना पर हम सुबह छह बजे ही आ गए थे। इस कारण प्रवेश मिल गया। गनीमत रही कि धान बिक गया और 2985 रुपये प्रति क्विंटल के दाम मिल गए हैं।

-अमित शर्मा, भौसनाबाद, बरहन


आढ़ती का फोन आया था कि अभी धान लेकर नहीं आना है। रखने की जगह नहीं है, लेकिन त्योहार नजदीक है। इस कारण हम तो सुबह ही आ गए थे। समय से आने के कारण माल बिक गया है।
-सुधीर निवासी महमूदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed