फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Overbridge to be built at Mendu railway crossing of Mathura-Bareilly Highway

Hathras News: मथुरा-बरेली राजमार्ग की मेंडू रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज

Mon, 12 May 2025 11:43 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 12 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Overbridge to be built at Mendu railway crossing of Mathura-Bareilly Highway
मथुरा-बरेली राजमार्ग पर कस्बा मेंडू के निकट रेलवे क्राॅसिंग पर सुगम यातायात के लिए ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पूर्वाेत्तर रेलवे को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

डीएम की तरफ से मंडल रेल प्रबंधक इज्जतगनर मंडल को भेजे गए प्रस्ताव में कहा गया है कि इस रेलवे लाइन पर ट्रेनों का आवागमन अधिक संख्या में रहता है। मथुरा-बरेली राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। रेलवे क्राॅसिंग के बार-बार बंद होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कभी-कभी पुलिस प्रशासन को आवागमन सुचारू रखने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी निदान के लिए इस रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाना बेहद जरूरी है। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेंडू की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव डीआरएम को भेजा गया है। इसे जल्द से जल्द मंजूरी दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बॉक्स,,,,,,,,,

क्राॅसिंग से गुजरते हैं छोटे-बड़े करीब 3.75 लाख वाहन

मथुरा-बरेली राजमार्ग की मेंडू रेलवे क्राॅसिंग काफी अहम है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस क्रॉसिंग से 24 घंटे में छोटे-बड़े मिलाकर औसतन 3.75 लाख वाहन गुजरते हैं। यही वजह है कि फाटक बंद होने पर दिन में कई बार इसके दोनों तरफ वाहनों का जाम लग जाता है।


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

बॉक्स,,,,,,,,

24 घंटे में गुजरती हैं करीब 40 ट्रेनें

शहर के बीचोबीच से गुजर रहा मथुरा-कासगंज रेल मार्ग भले ही एकल मार्ग है, लेकिन इस पर ट्रेनों का आवागमन बड़ी संख्या में होता है। इस पर सामान्य रूप से औसतन 40 ट्रेनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। अगर किसी दूसरे रेल मार्ग की ट्रेनों को यहां से डाइवर्ट कर दिया जाए तो यह संख्या 50 से ऊपर पहुंच जाती है।

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,


खास बातें-10 पैसेंजर ट्रेनों होता है अप व डाउन लाइन से हर रोज संचालन।

-12 साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का है इस ट्रैक पर संचालन।

-01 साप्ताहिक ट्रेन बिना रुके ही गुजरती है हाथरस सिटी स्टेशन से।

-90 किमी प्रति किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ती हैं इस ट्रैक पर ट्रेनें।

-35 सौ यात्री औसतन हर रोज शुरू करते हैं हाथरस सिटी से यात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed