{"_id":"610591618ebc3e6aa64028e2","slug":"over-the-high-number-of-pending-cases-hathras-news-ali269541545","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लंबित मुकदमों की संख्या अधिक होने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लंबित मुकदमों की संख्या अधिक होने पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम, एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने कानून व्यवस्था एवं अभियोजन कार्यों के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने अवैध मदिरा के उत्पादन, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने पर जोर दिया।
डीएम ने कहा कि महिला अपराधों से संबंधित मुकदमों की पैरवी प्रभावी ढंग से की जाए। आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने के लिए न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिए अभियोजन अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिए। 107/116 के लंबित मुकदमों की संख्या अधिक होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अभियोजन अधिकारियों और पुलिस विभाग को समन्वय स्थापित करते हुए कार्रवाई कर इनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने गुंडा एक्ट पर समस्त एसएचओ को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिले में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रखने की प्राथमिकता व्यक्त की। डीएम ने आबकारी विभाग तथा पुलिस विभाग को अभियान चलाकर देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।