फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Over 12 people injured in Diwali clashes

Hathras News: दिवाली पर हुए झगड़ों में 12 से अधिक लोग घायल

Wed, 22 Oct 2025 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 22 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Over 12 people injured in Diwali clashes
दिवाली पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचनाओं से पुलिस परेशान रही।
विज्ञापन



कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में कार खड़ी करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामला शराब के नशे में गाली-गलौज से शुरू हुआ। देखते ही देखते इनमें लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों के आस-पड़ोसी भी इस लड़ाई में कूद पड़े। लाठी-डंडों से दोनों ओर के सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष से सोनू, आयुष, विशाल व मनीष और दूसरे पक्ष से सुभाष, उनके बेटे कृष्णा व कुलदीप घायल हुए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची और उपचार कराया। एसएचओ सतेंद्र राघव ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिल गई है। मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



हाथरस जंक्शन के गांव खरवा में सोमवार की शाम को शराब पीकर दो पक्ष भिड़ गए। इनमें एक पक्ष से छत्रपाल सिंह के सिर में चोट आई। दूसरे पक्ष से कैलाश, गंगा सिंह व कैलाश की पत्नी सागना देवी के चोट आई। दोनों का पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया। गांव रम नगला में मंगलवार सुबह पति-पत्नी को दबंगों ने पीटा। इनमें आकाश व आकाश की पत्नी सिमरन घायल हो गईं। एसएचओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि शिकायत मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव नगला कलू में हुई मारपीट में असलम, नहना व तराना घायल हो गए। पुलिस ने इन तीनों का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed