{"_id":"671ebdcc7f836a14de0799d4","slug":"outrage-spread-over-meat-being-found-in-the-temple-report-filed-hathras-news-c-2-ali1027-519888-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मंदिर में मांस मिलने पर फैला आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मंदिर में मांस मिलने पर फैला आक्रोश, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 28 Oct 2024 03:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 28 Oct 2024 03:55 AM IST
सार
जानकी बल्लभजी मंदिर के महंत कमल शर्मा ने पुलिस को बताया है कि सुबह वह मंदिर की सफाई कर खेत पर चले गए। इसके बाद मंदिर में कुछ बच्चों ने देखा कि परिसर में एक मांस का टुकड़ा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा पिलखना में रविवार की सुबह मंदिर में मांस का टुकड़ा मिलने से लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित जानकी बल्लभजी मंदिर के महंत कमल शर्मा ने पुलिस को बताया है कि रविवार की सुबह वह मंदिर की सफाई कर खेत पर चले गए। इसके बाद मंदिर में कुछ बच्चों ने देखा कि परिसर में एक मांस का टुकड़ा पड़ा हुआ है। जानकारी होने पर वह मंदिर में पहुंच गए। इस बीच आसपास के लोग भी मंदिर में पहुंच गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। मांस के टुकड़े को गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है। मामले में थाना पुलिस का कहना है कि मंदिर में यह टुकड़ा कहां से और कैसे आया इसके बारे में जांच की जा रही रही है।
विज्ञापन