{"_id":"60eb3a3b8ebc3ebf5713f3a5","slug":"outrage-among-people-due-to-sudden-power-cut-sadabad-news-ali267856745","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ विद्युत कटौती से लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ विद्युत कटौती से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
एक तरफ मुख्यमंत्री अनावश्यक रूप से बिजली कटौती न किए जाने को लेकर बिजली महकमे को निर्देश दे चुके हैं तो दूसरी तरफ इन निर्देशों का पालन सादाबाद में होता नहीं दिख रहा। बेतहाशा रूप से की जा रही बिजली कटौती को लेकर नगर और क्षेत्र के लोगों में जबर्दस्त गुस्सा है।
आधी आधी रात तक बिजली गुल रहने से लोगों का सब्र अब जवाब दे रहा है। दिन में तार बदलने के नाम पर तो रात में करंट आने, फाल्ट होने की समस्याओं के समाधान के नाम पर जमकर कटौती की जा रही है। जनता के वोटों से जनप्रतिनिधि बने लोगों को भी जनता की परेशानी फिलहाल तो दिखाई नहीं दे रही।
भीषण गर्मी में बिजली की कटौती से बच्चे और बुजुर्ग खासे परेशान हो रहे हैं। अब, नगर के कई लोगों ने ऊर्जामंत्री से लेकर डीएम व अन्य अधिकारियों को ट्वीट कर नगर में बिजली आपूर्ति को लेकर की जा रही मनमानी की शिकायत की है। निखिल द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया कि सादाबाद में रोजाना बिजली की कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
दिन हो या रात, घंटो के लिए बिजली गुल हो रही है। सादाबाद निवासी पुनेंद्र अग्रवाल द्वारा की गई शिकायत में बताया गया कि कोरोना काल में बच्चों की ऑनलाइन क्लास चल रही हैं और कई कामकाजी लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं, लेकिन बिजली कटौती से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।