फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Out-of-control Max hits cyclist; death ensues.

Hathras News: बेकाबू मैक्स ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 05 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control Max hits cyclist; death ensues.
दिगंबर सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Family
ग्राम पंचायत के गांव खमानी गढ़ी पर बृहस्पतिवार की सुबह अनियंत्रित मैक्स गाड़ी ने 60 वर्षीय साइकिल सवार दिगंबर सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दिगंबर की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सादाबाद के गांव नगला ढोकला निवासी दिगंबर सिंह बृहस्पतिवार को साइकिल से बिसावर आ रहे थे। वह गांव गढ़ी खमानी के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दिगंबर सिंह उछल कर दूर जाकर गिरे। सिर के बल गिरने से गंभीर चोट आईं।
विज्ञापन

हादसा देख आसपास के खेतों से ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए। लोगों ने भाग रही मैक्स गाड़ी का पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक गाड़ी को लावारिस हालत में छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची। दिगंबर सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed