{"_id":"6680a31a248cd67966043e19","slug":"orange-alert-issued-for-rain-in-the-district-hathras-news-c-56-1-hts1001-116846-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिले में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिले में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी
Sun, 30 Jun 2024 05:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जिले में अतिवृष्टि की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए सलाह भी जारी की है।
प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन ने बताया कि आंधी-तूफ़ान और भारी वर्षा के दौरान ऊंची इमारतों, पेड़ों, मनुष्यों, जानवरों आदि पर बिजली गिरने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता है। सावधानी और तैयारी से ही प्राकृतिक आपदा के खतरे को कम किया जा सकता है या उसके प्रभाव से बचा जा सकता है। जोखिम वाले क्षेत्र शहरी एवं उप शहरी क्षेत्र, बिना तड़ित चालक के ऊंची इमारतें असुरक्षित हैं। संचार टावरों का भूमि पर अच्छी तरह विद्युत संपर्क स्थापित नहीं किया जाना असुरक्षित है। उन्होंने लोगों को स्थानीय मौसम पर नजर रखने के लिए रेडियो और टीवी देखने की अपील की है। घर के पास लगे पेड़ों की छंटाई करने और ऊंची इमारतों पर तड़ित चालक यंत्र स्थापित करें। प्रशासन की ओर से जारी चेतावनी को नजरअंदाज न करें।