फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Operation Green implemented soon in Hathras no increase in the rent of cold storage

Hathras News: हाथरस में जल्द लागू होगा ऑपरेशन ग्रीन, नहीं बढ़ेगा आलू भंडारण के लिए शीतगृह का किराया

Wed, 15 Mar 2023 03:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 15 Mar 2023 03:56 AM IST
सार

शीतगृहों में भाड़ा पिछले वर्ष की भांति ही रहेगा। यह भाड़ा करीब 230 से 260 रुपये प्रति क्विंटल है। इसमें शीतगृह संचालक वृद्धि नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Operation Green implemented soon in Hathras no increase in the rent of cold storage
शीतगृह प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के शीतगृहों में आलू भंडारण सुगमता से कराए जाने को लेकर डीएम अर्चना वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में बैठक की। इसमें किसानों ने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में भाड़ा न बढ़ाया जाए क्योंकि आलू का बाजार भाव काफी कम है। इस पर जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि ऑपरेशन ग्रीन जनपद में लागू होने जा रहा है। उन्होंने शीतगृह का किराया नहीं बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी अनीता सिंह ने कहा कि भंडारण एवं परिवहन पर 50 प्रतिशत का अनुदान, एफपीओ सहकारी समितियों, खाद्य प्रसंस्करणकर्ता आदि को इसके तहत वित्तीय सहायता से लाभान्वित किया जाता है। जिलाधिकारी ने शीतगृह स्वामियों को निर्देशित किया कि शीतगृह का संचालन उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज विनियमन अधिनियम 1976 के अधीन बनाए गए नियमों पर किया जाए।
विज्ञापन


भंडारण की तौल पट्टी, जिस पर भंडारण शुल्क का उल्लेख हो, अवश्य उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शीतगृह पर किसान अधिकार-पत्र, भंडारण शुल्क एवं भंडारण स्थिति मुख्य द्वार पर प्रदर्शित कराई जाए। रिक्त होने पर किसी भी कृषक का आलू भंडारित करने से मना न किया जाए। बैठक के अंत में लाइसेंसशुदा कमीशन एजेंट एवं निर्यातक तथा शीतगृह स्वामियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


230-260 रुपये प्रति क्विंटल है शीतगृह का किराया
हॉर्टिकल्चर इंस्पेक्टर बाबूलाल ने बताया कि बैठक में यह तय हुआ है कि शीतगृहों में भाड़ा पिछले वर्ष की भांति ही रहेगा। यह भाड़ा करीब 230 से 260 रुपये प्रति क्विंटल है। इसमें शीतगृह संचालक वृद्धि नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि इस योजन का लाभ कहां से मिलेगा। संभावना है कि मंडी से ही किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। जल्द ही यहां के किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed