{"_id":"607de1058ebc3eb9205a5ad2","slug":"opd-closed-at-community-health-center-patients-gathered-in-private-hospitals-sadabad-news-ali2614681178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी बंद तो निजी अस्पतालों में उमड़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी बंद तो निजी अस्पतालों में उमड़े मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी को सोमवार से शासन के अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। जब मरीज व उनके तीमार सरकारी अस्पतालों में पहुंचे तो वहां से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सिर्फ फीवर हेल्प डेस्क और इमरजेंसी सेवाएं चालू रहीं।
नगर व क्षेत्र के निजी क्लीनिकों और अस्पतालों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक निजी अस्पतालों पर मरीजों व उनके तीमारदारों की भीड़ लगी रही। यहां कोरोना संक्रमण को लेकर दिए गए दिशा निर्देश भी हवा में उड़ते नजर आए। न तो मरीजों ने मास्क पहन रखा था और न उनके तीमारदारों ने।
गौरतलब हो कि आसपास के जिलों के साथ ही हाथरस जिले में भी लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। सादाबाद और सहपऊ में भी पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। हालात फिर से बेकाबू होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएचसी पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को कोरोना वैक्सीन भी लगाई जा रही है। काफी लोग खुद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच करा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी बंद रहने से मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि फीवर डेस्क और इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रहीं।