फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Only seven and a half hours in a month will be cut

एक माह में होगी केवल साढ़े सात घंटे कटौती

Wed, 02 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 02 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Only seven and a half hours in a month will be cut
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
शहरों को हर हालत में 24 घंटे, तहसील मुख्यालय को 20 घंटे और गांव देहात को 18 घंटे बिजली देनी होगी। यह निर्देश बुधवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में विद्युत विभाग के चेयरमैन संजय अग्रवाल ने अफसरों को दिए। 
विज्ञापन


चेयरमैन ने अलीगढ़ और हाथरस के विद्युत कार्यों की समीक्षा की। कहा कि महकमे के अधिकारी विद्युत कार्यों के मेंटेनेंस के लिए महीनेभर में सिर्फ साढ़े सात घंटे ही बिजली को बंद कर सकते हैं। इससे अधिक की कटौती मेंटेनेंस के कार्य के लिए नहीं होगी। आईपीडीएस योजना के तहत चयनित कस्बों और गांव में 15 नवंबर तक अभियान चलाकर नए कनेक्शन देने होंगे। चेकिंग करनी होगी।
विज्ञापन


थ्रू रेट के अनुसार राजस्व वसूली भी करनी होगी। उन्हाेंने ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी ऑनलाइन बिलिंग का लाभ देने के निर्देश दिए। एसएमएस के जरिए बिल पहुंचाने और अन्य सुविधाओं के बारे में भी आवश्यक रूप से निर्देशित किया। यह भी साफ कहा कि जिन क्षेत्रों की राजस्व वसूली कम होगी, उन्हें उतनी ही कम बिजली दी जाएगी। कॉफ्रेंसिंग में चीफ इंजीनियर बीएस गंगवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हाथरस के विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में तैनात अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार के तबादले पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। इस मामले में कोर्ट ने महानिदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम से इस मामले पर जवाब भी मांगा है। इधर, सोमवार को एक्सईएन ने फिर से दफ्तर में आकर कार्यभार भी ग्रहण कर लिया।

अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने आरोप लगाया था कि राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण उनका तबादला पिछले माह पंाच अक्तूबर को कर दिया गया। एक्सईएन मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी याचिका पर कोर्ट ने सुनवाई कर उनके तबादले पर रोक लगा दी है। इधर, तबादले पर रोक लगने के बाद यहां भेजे गए अलीगढ़ में परीक्षण खंड में तैनात जगतराम को भी वापस बुला लिया गया है।

सोमवार को एक्सईएन मुकेश कुमार ने फिर से सादाबाद दफ्तर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। चीफ इंजीनियर बीएस गंगवार ने भी इसकी पुष्टि की है। इधर, एक्सईएन मुकेश कुमार का तबादला निरस्त होेने पर उनके खिलाफ चल रहे कुछ कर्मचारियों और अवर अभियंताओं में मायूसी छा गई है।


बता दें कि दो माह पहले अवर अभियंता और कुछ कर्मचारियों ने एक्सईएन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया था। एक्सईएन मुकेश कुमार ने बताया कि अब वह सादाबाद के दफ्तर से दलालों को पनपने नहीं देंगे। उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर समय से कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed