फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Only 500 had registered by 10 days

10 दिन में सिर्फ 500 ने ही कराया पंजीकरण

Sat, 20 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

सादाबाद। एक मुश्त समाधान योजना लागू करने के बाद भी विद्युत विभाग ग्रामीण क्षेत्र से लाखों करोड़ों के बकाए को वसूल नहीं पा रहा। योजना को लेकर ग्रामीणों को कोई उत्साह नजर नहीं आ रहा। ग्रामीण छूट का लाभ उठाकर बकाया जमा करना तो दूर, ओटीएस के तहत पंजीकरण भी नहीं करा रहे। 

विज्ञापन

विद्युत विभाग ने 11 फरवरी से 15 मार्च तक के लिए ओटीएस योजना लागू की है। इस योजना में बकाएदारों को सरचार्ज में सौ फीसदी की छूट दी गई है। विभाग का अनुमान था कि इस योजना के लागू हो जाने के बाद बकाएदार बकाया जमा करने के प्रति उत्साहित होंगे, लेकिन योजना को लागू हुए दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन विभाग अभी तक करीब 500 बकाएदारों के ही पंजीकरण कर सका है, जबकि अनुमान के मुताबिक दस दिनों में यह आकंडा 1500 को पार हो जाना चाहिए। योजना के प्रति काफी कम उत्साह को देखते हुए अब विभाग गांव गांव शिविर लगाने की भी योजना बना रहा है। जल्द ही विभाग ओटीएस के तहत गांव गांव शिविर लगाकर राजस्व वसूली करेगा। एक्सईएन मुकेश कुमार का कहना है कि ओटीएस के तहत पंजीकरण किए जा रहे हैं। बकाएदारों को सरचार्ज में फुल छूट दी जा रही है। 

विज्ञापन

तीन दिन से गुल है सीस्ता की बिजली, बकाया जमा नहीं कर रहे ग्रामीण

सादाबाद। विद्युत विभाग ने गांव सीस्ता की बिजली को तीन दिन से गुल कर रखा है, लेकिन ग्रामीण ओटीएस लागू हो जाने के बाद भी विभाग का बकाया जमा नहीं कर रहे। इससे विभागीय अधिकारी भी काफी परेशान है। जेई सुमित कुमार ने बताया कि सीस्ता की बिजली तब ही सुचारू की जाएगी, जब तक कि पूर्ण बकाया जमा नहीें हो जाता। इसके अलावा अब अन्य बकाएदार गांव की बिजली को गुल किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीएस में गांव-गांव लगेंगे विद्युत शिविर

हाथरस। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र कुमार ने ओटीएस के तहत बकाया वसूलने के लिए गांव-गांव शिविर लगाए जाने का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। एक्सईएन ने बताया कि 19 फरवरी को असरोई, पटाखास, रूहेरी, 20 फरवरी को टुकसान, मगटई, लहरा, 21 फरवरी को संगीला, नगला कृपा, रतनगढ़ी, 22 फरवरी को भोजपुर, भीलम, सीर, 23 फरवरी को प्रताप, जटोई,मैंडू, 24 फरवरी को वाद अठवारिया, असरोई, अमरपुरघना, 25 फरवरी को नगला ऊसर, सुसावली, शाहपुर, 26 फरवरी को पदू,जवार, सोखना, 27 फरवरी को महामौनी, छोटुआ, एवरनपुर व 28 व 29 फरवरी को गांव भूतपुरा, नवीपुर, नगला उम्मेद, गुमानपुर, नगला हेमा व मेंडू में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बकाएदार ओटीएस के तहत छूट का लाभ लेते हुए एक हजार रूपये से पंजीकरण कराकर बिल जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed