फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One thousand houses did not get electricity for eight hours

Hathras News: हाईटेंशन लाइन का झुक गया खंभा, आठ घंटे तक नहीं आई एक हजार घरों में बिजली

Sat, 27 Apr 2024 11:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 11:01 PM IST
सार

हाथरस शहर की घनी आबादी वाले सरक्यूलर रोड पर हाईटेंशन लाइन का खंभा सड़क की तरफ झुक गया। इस दौरान शहर के सरक्यूलर रोड, तबेला गली, रेवाड़पुरा, सक्का गली, ओसवाल चौक, पीली कोठी, रामजीद्वारा आदि इलाकों की बिजली लगभग आठ घंटे तक ठप रही। 

विज्ञापन
One thousand houses did not get electricity for eight hours
शहर के सरक्यूलर रोड पर विद्युत खंभे पर कार्य करते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

भीषण गर्मी में बिजली संकट बेलगाम होता जा रहा है। 27 अप्रैल की सुबह शहर के सरक्यूलर रोड पर हाईटेंशन लाइन का खंभा झुक गया। इस कारण सरक्यूलर रोड सहित आसपास के एक दर्जन गली-मोहल्ले के लगभग एक हजार घरों की बिजली करीब आठ घंटे तक ठप रही। गर्मी में बिना बिजली के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


हाथरस शहर की घनी आबादी में झूलते खंभे और बंच लाइनें हादसों को न्योता दे रहे हैं। 26 अप्रैल को शहर की घनी आबादी वाले सरक्यूलर रोड पर हाईटेंशन लाइन का खंभा सड़क की तरफ झुक गया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत अधिकारियों को दी। अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और जर्जर खंभे को बदलवाने जाने का कार्य किया गया। इस दौरान शहर के सरक्यूलर रोड, तबेला गली, रेवाड़पुरा, सक्का गली, ओसवाल चौक, पीली कोठी, रामजीद्वारा आदि इलाकों की बिजली लगभग आठ घंटे तक ठप रही। 
विज्ञापन


बिजली गुल रहने से इन इलाकों के लोगों की दिनचर्या पटरी से उतर गई। लगातार आठ घंटे तक बिजली न मिलने से घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। पानी के संकट भी सामना करना पड़ा। कूलर, पंखा और एसी शोपीस बने रहे। शाम पांच बजे कार्य पूरा होने के बाद ही आपूर्ति बहाल हो सकी। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से बिजली नहीं है। बिना बिजली के ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद इन्वर्टर भी ठप हो गया।-रामकुमार निवासी सरक्यूलर रोड।


पहले से ही ज्यादा बिजली कटौती हो रही है। अब शनिवार को भी पूरे दिन बिजली गुल रहने से गर्मी में ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी।-अरुण कुमार निवासी सरक्यूलर रोड।
सरक्यूलर रोड पर हाईटेंशन लाइन का खंभा झुक गया था। इसे बदलवाए जाने का कार्य कराया गया। इस कारण कुछ इलाकों की कुछ घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूरा होने पर आपूर्ति को बहाल कर लिया गया।-विशाल निषाद, एसडीओ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed