फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One dead and another injured after bike slips in mud

कीचड़ बनी काल: शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक फिसली, एक की मौत दूसरा घायल

Sun, 04 Feb 2024 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 10:02 PM IST
सार

दो युवक बाइक पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बरवाना चौराहे के निकट पर बाइक कीचड़ में फिसल गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन
One dead and another injured after bike slips in mud
जिला अस्पताल में कन्हैया का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों की बाइक कीचड़ के कारण बरवाना चौराहे के निकट फिसल गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे का उपचार जारी है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ग्वारऊ निवासी 20 वर्षीय कन्हैया पुत्र रामलाल सिंह के चाचा के बेटे की 4 फरवरी को आगरा में शादी थी। वह गांव के ही धर्मेंद्र पुत्र श्यामवीर के साथ अपने गांव ग्वारऊ से बाइक से शादी में शामिल होने आगरा जा रहा थे। रास्ते में बरवाना चौराहे के निकट कीचड़ की वजह से उनकी बाइक फिसल गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजन शोक में डूब गए। अस्पताल परिसर में ही परिजनों का करुण क्रंदन शुरू हो गया। इधर घायल धर्मेंद्र का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन


एंबुलेंस खराब न होती तो बच सकती थी कन्हैया की जान
कन्हैया के परिजनों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आ रही थी। रास्ते में एंबुलेंस खराब हो गई। इससे घायलों को उपचार के लिए अस्पताल तक ले जाने में करीब आधे घंटे का अतिरिक्त समय लग गया। अगर समय पर कन्हैया को उपचार मिल जाता, तो शायद उसकी जान बच जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी की जा रही है। जांच की जाएगी। -डा नरेश गोयल, 108 प्रभारी व एसीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed