फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On the threshold of Brij charity race

बृज की देहरी पर दान-पुण्य की होड़

Thu, 14 Jan 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व पर गुरूवार को शहर में भक्ति कार्यक्रमों की धूम रही। घरों में जहां महिलाओं ने अपने मान्यों को विभिन्न वस्तुओं का दान किया तो वहीं मंदिरों में भी संगीतमयी भक्ति कार्यक्रम हुए। बाजारों में भी अन्न दान करने के लिए जगह-जगह प्रसाद का वितरण हुआ। मकर संक्रांति पर शहर में हर तरफ दानियों का सैलाब दिखाई दिया। मकर संक्रांति पर्व को लेकर महिलाओं में भी विशेष उत्साह था। 

विज्ञापन

जेब भराई रस्म भी निभाई

मकर संक्रांति पर भाभी ने अपने देवर तो मामी ने अपने भांजे की जेब भराई रस्म को दान देकर निभाया। जेब भराई की रस्म में बच्चों और बड़ाें की जेबों में विभिन्न तरह के सामान भरे गए। 

विज्ञापन

मंदिरों पर भक्ति कार्यक्रमों की धूम

मंदिरों पर भी संगीतमयी भक्ति कार्यक्रमों की धूम रही। शहर के मंदिरों पर शाम के समय प्रसादी का वितरण हुआ। अलीगढ़ रोड स्थित हनुमान जी महाराज के मंदिर, चिंताहरण महादेव मंदिर, भकाभेंड़ा महादेव मंदिर सहित अन्य कई मंदिरों पर भी प्रसाद का वितरण व भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

150 बच्चों को बांटे स्वेटर

आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति के पर्व पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस के सौजन्य से लगभग 150 छात्र-छात्राओं को स्वेटर का वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्राफा कारोबारी ब्रजमोहन शर्मा ने की। संगठन के अध्यक्ष नवल किशोर वार्ष्णेय ने घोषणा कि अतिशीघ्र विद्यालय के बच्चों के लिए एक सुसज्जित शौचालय बनवाया जाएगा। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार जताया। 


बैनीगंज में किया प्रसाद वितरित

हाथरस। शहर के बैनीगंज इलाके में भी स्थानीय लोगों ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित कराया। सुभाषचंद्र वार्ष्णेय, पीयूष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, पीयूष शर्मा, विमल कुमार, अशोक भारती, राधेश्याम चीफ साइकिल, शिवनाथ खंडेलवाल, विनोद कुमार आदि का सहयोग सराहनीय रहा।



पत्रकार परिषद ने कराया खिचड़ी भोज

हाथरस। पत्रकार प्रेस परिषद ने भी मकर संक्रांति पर जिला प्रभारी संदीप पुढ़ीर की अध्यक्षता में खिचड़ी भोज का आयोजन किया। संचालन जिला महासचिव संजीव गोयल ने किया। जिला संयोजक राजेश सिंघल ने कहा कि परिषद समाजहित के कार्यों में भी बढ़ चढ़ कर सहभागिता करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजदीप तोमर, जिला उपाध्यक्ष सूरज मोर्या, संतोष द्विवेदी, गोपाल वर्मा, दिनेश कुमार, संजीव वर्मा, अरूणवीर, अमरदीप आदि लोग मौजूद थे। 


सत्संग में समझाया पर्व का महत्व

मानव उत्थान सेवा समिति के बैनर तले सर्वधर्म आश्रम नहर पुल हाथरस पर मकर संक्रांति पर्व पर सत्संग व प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महात्मा त्रेतानंद ने मकर संक्रांति के पर्व के महत्व को समझाया। इस मौके पर चौ. सत्यवीर सिंह, हरवीर सिंह, देव कुमार, बलवीर सिंह, हरी सिंह, रिंकू कुमार, प्रदीप कुमार, अनीता देवी, गौरा देवी, धर्मवती, मीराबाई, प्रभादेवी, सुनील कुमार आदि थे। 


सांसद ने गरीबों को बांटे कंबल 

सांसद राजेश कुमार दिवाकर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता प्रमुख प्रमोद सेंगर के आवास गांव कैलोरा में मकर संक्रांति के अवसर पर कंबल वितरण किए। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह राना, देवकी नंदन कोरी, सत्यप्रकाश यादव, लाल, मुकेश पौरूष, दिनेश प्रधान, टर्मेश, प्रमोद सेंगर, ओजवीर सिंह, राजकुमार सिंह, लल्लू सिंह, मुकेश राना, इसरार पहलवान, मुनेष दुबे आदि मौजूद थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed