{"_id":"63ea439e52109fecea01bc70","slug":"on-kiss-day-young-hearts-expressed-love-valentine-day-left-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kiss Day 2033: किस डे पर मचले जवां दिल, किया प्यार का इजहार, अब बचा केवल वेलेंटाइन डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kiss Day 2033: किस डे पर मचले जवां दिल, किया प्यार का इजहार, अब बचा केवल वेलेंटाइन डे
Mon, 13 Feb 2023 07:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 07:36 PM IST
सार
वेलेंटाइन वीक में युवाओं ने रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे का पूरा एन्जॉय किया है। किस डे पर गिफ्ट गैलरियों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
kiss day
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्यार दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास है। इस अहसास को और भी खास बनाता है वेलेंटाइन वीक। यही वजह है कि इस पूरे सप्ताह को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है। सोमवार को किस डे पर प्रेमी युगलों ने अपना हाल-ए-दिल बयां किया।
विज्ञापन
वेलेंटाइन वीक में युवाओं ने रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे का पूरा एन्जॉय किया है। किस डे पर गिफ्ट गैलरियों पर काफी भीड़ रही। युवाओं ने आधुनिक गिफ्टों की खरीदारी की। म्यूजिकल, हर्ट, लाइटिंग तमाम तरह के ग्रीटिंग्स युवाओं को लुभा रहे हैं। कीमतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है, मामला प्यार का जो है।
विज्ञापन
युवाओं ने दिल अजीज से इजहार ए मोहब्बत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। होटल, रेस्टोरेंट भी सजकर तैयार हो गए हैं। युवाओं ने किस डे सेलीब्रेट किया। प्रेमी युगल मिलने को बेताब थे, तलाश थी तो सिर्फ मौके की। इसलिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, स्कूल, कालेज, रेस्टोरेंट आदि जगह जोड़े गुदगुदाते नजर आए। वेलेंटाइन डे को लेकर भी बाजार में खरीदारी करते युवा नजर आए।
विज्ञापन