{"_id":"67c7f4e1cdf3427e670f8e63","slug":"on-kasganj-road-sikandrarao-truck-dumper-collision-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक-डंपर की आपस में भिड़ंत, एक की मौत, गंभीर घायल चालक अलीगढ़ मेडिकल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक-डंपर की आपस में भिड़ंत, एक की मौत, गंभीर घायल चालक अलीगढ़ मेडिकल रेफर
Wed, 05 Mar 2025 12:23 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:23 PM IST
सार
दाल से भरा ट्रक दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। थाना सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर अगसोली चौराहे के पास सुबह करीब 5:30 बजे कासगंज की तरफ से आ रहे एनएचएआ के डंपर नंबर से ट्रक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
ट्रक और डंपर की भिड़ंत
- फोटो : संवाद
विस्तार
सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर अगसोली चौराहे के पास ट्रक और डंपर में आपस में भिड़ गए। जिससे डंपर चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मार्च की सुबह दाल से भरा ट्रक नंबर HR55-AU-9028 दिल्ली से कोलकाता जा रहा था,जिसे चालक विकास कुमार पुत्र राम आसरे निवासी बहादरपुर कन्नौज चला रहा था। थाना सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर अगसोली चौराहे के पास सुबह करीब 5:30 बजे कासगंज की तरफ से आ रहे एनएचएआ के डंपर नंबर UP87-AT-0914 से ट्रक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में डंपर चालक हरिओमपूरी पुत्र हीरापुरी निवासी नया बांस की सला कस्बा व थाना शमशाबाद आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदराराऊ लाया गया। जहां से उसे अलीगढ़ के मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । सड़क पर से दोनों वाहनों को क्रेन से हटाकर आवागमन चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन