फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   old woman raped and murdered

77 साल की वृद्धा से दुष्कर्म के बाद हत्या: शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा, बस चोट के निशान थे

Thu, 06 Feb 2025 04:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 04:58 PM IST
सार

वृद्धा खाना खाने के बाद घर से थोड़ी दूर घेर में सोने के लिए चली गई। भतीजे की पत्नी वृद्धा को जगाने आई तो देखा कि वृद्धा की लाश पड़ी थी और शव पर कोई भी कपड़ा नहीं था। शरीर पर कई चोट के निशान थे।

विज्ञापन
old woman raped and murdered
बुजुर्ग का शव मिलने पर पहुंची पुलिस और एकत्र ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के हाथरस में हसायन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कानऊ गांव में हैवानियत की हद पार करने वाला मामला सामने आया है। 77 साल की बुजुर्ग महिला का पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में हत्या कर दी गई। वृद्धा की लाश घेर में पाई गई। मृतका के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। शरीर पर कई चोट के निशान थे। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी  है।

विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्धा के कोई संतान नहीं थी। उसने अपने भतीजे फिरोज खान को गोद रख लिया। बड़े होने पर उसकी शादी की। वृद्धा ने लगभग 20 साल पहले गोद रखे हुए भतीजे के नाम सारी जमीन कर दी। भतीजा और उसकी पत्नी और बच्चे वृद्धा की सेवा करते। पांच साल पहले वृद्धा के पति की मोत हो गई। 5 फरवरी की शाम को वृद्धा खाना खाने के बाद घर से थोड़ी दूर घेर में सोने के लिए चली गई। भतीजे की पत्नी वृद्धा को जगाने आई तो देखा कि वृद्धा की लाश पड़ी थी और शव पर कोई भी कपड़ा नहीं था। शरीर पर कई चोट के निशान थे।
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला के शव मिलने की सूचना पर एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अभी हत्या का कारण कोई नहीं बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाथरस के एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ में एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने की सूचना मिली। महिला की घेर पर लाश मिली। महिला की बहू और पोती जब सुबह जगाने आईं, तब देखा कि बिना कपड़ों के महिला की लाश पड़ी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और मामले को प्राथमिकता से लेते हुए जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। मामला अभी अज्ञात में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed