{"_id":"652304ade3a90381ce0c5dc4","slug":"old-woman-dies-of-fever-hathras-news-c-56-1-sknl1012-5836-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बुखार से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बुखार से वृद्धा की मौत
Mon, 09 Oct 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 09 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
जिले में चल रहा डेंगू और वायरल बुखार का लगातार कहर बरपा रहे हैं। कई दिनों से बुखार से पीड़ित एक वृद्धा की रविवार को मौत हो गई। शहर से लगे गांव नयाबांस निवासी 65 वर्षीय द्रोपा देवी पत्नी लटूरी सिंह मूल रूप से कासगंज जिले की निवासी थीं।
वह कुछ दिन पहले ही गांव नयाबांस में अपनी बेटी के यहां आई थीं। उनको कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उनका शहर के ही निजी चिकित्सक के यहां इलाज भी कराया। रविवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए शहर के बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते परिजन शव को घर ले गए। संवाद