{"_id":"65a1379639555f6f59075e94","slug":"old-man-dies-after-getting-buried-under-the-debris-of-the-balcony-of-his-house-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रास्ते से गुजर रहे वृद्ध पर गिरा मकान का छज्जा, मलबे में दबकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रास्ते से गुजर रहे वृद्ध पर गिरा मकान का छज्जा, मलबे में दबकर हुई मौत
Fri, 12 Jan 2024 06:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 12 Jan 2024 06:29 PM IST
सार
हाथरस के सहपऊ में एक वृद्ध बाजार से सामान लेने जा रहे थे। एक मकान के पास से गुजरते ही, उनके ऊपर मकान का छज्जा गिर गया। छज्जे के मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
गिरे हुए छज्जे का मलबा
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के गांव गुतहरा में 12 जनवरी की शाम करीब चार बजे एक पुराना छज्जा गिरने से उसके मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुतहरा निवासी 62 वर्षीय ज्ञान सिंह पुत्र किशल लाल गांव में अकेले ही रहते थे। पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी और उनके तीन पुत्र पलवल, हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। शाम चार बजे वह बाजार से सामान लेने जा रहे थे । जैसे ही वह पूर्व प्रधान गजेन्द्र सिंह के मकान के पास से गुजरे, उसी समय मकान का छज्जा भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ा।
विज्ञापन
छज्जे के मलबे में दबकर वह बुरी तहर से घायल हो गए । ग्रामीण इलाज के लिए आगरा के निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और उनके पुत्रों को सूचित किया। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया गया।