फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Oil Stolen from Transformer; Power Supply Disrupted for Seven Hours

Hathras News: ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी , सात घंटे ठप रही बिजली

Fri, 17 Apr 2026 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Oil Stolen from Transformer; Power Supply Disrupted for Seven Hours
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
मुरसान मार्ग स्थित प्रकाश नगर में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने का प्रयास किया गया। चोरों ने एचटी लाइन से ट्रांसफार्मर को जोड़ने वाले तारों को काट दिया। इससे तेज आवाज हुई और प्रकाश नगर, मुरसान रोड और आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सात घंटे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन




तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। हलचल बढ़ते देख चोर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को भागते हुए भी देखा गया। बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी जुटाई और विद्युत विभाग को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन




इसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर से कटे तारों को जोड़कर आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया। करीब सात घंटे बाद क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सामान्य हो सकी। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को सुबह पानी की किल्लत और घरेलू कार्यों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली विभाग के जेई अजय कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों ने मुरसान रोड पर चंद्रा पब्लिक स्कूल के पास लगे 250 केवीए के नए ट्रांसफॉर्मर से निकल रहे 11 केवीए के तार काट दिए थे। ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी करने का प्रयास किया। मौके पर टीम को भेजा गया और तारों को जुड़वाकर आपूर्ति को सुचारू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed